लव जिहाद का हाई प्रोफाइल केस: आदित्य बनकर आरिफ ने रिटायर्ड IAS अफसर की बेटी से की शादी.... जबरदस्ती धर्म बदलवाया.... करता रहा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण.... फिर हुआ ये.....

आगरा। यूपी के आगरा में लव जिहाद का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। पुलिस ने आगरा के रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की बेटी से धोखा करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। लखनऊ के मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर पूर्व आइएएस की विधवा बेटी से वर्ष 2010 में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली। एक साल बाद असलियत सामने आने पर दबाव बनाकर उसका अजमेर में धर्मांतरण (धर्म परिवर्तन) करा दिया। साथ ही शादी के ग्यारह वर्ष तक पत्नी का उसके पूर्व पति के होटल में रहकर शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। शनिवार को मारपीट करने पर पीड़िता ने आगरा के सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

महिला की पूर्व में आगरा के एक प्रतिष्ठित परिवार में शादी हुई थी। वर्ष 2005 में उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद महिला ससुर व बेटी के नाम होटल को संचालित करने लगी। महिला के पिता का भी देहांत हो चुका है। महिला को वर्ष 2010 में लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में जाना पड़ा था। जहां उसकी मुलाकात लखनऊ के राजाजी पुरम ताल कटोरा निवासी आरिफ हाशमी से हुई थी। आरिफ ने अपना नाम आदित्य आर्य और खुद को टिंबर का बड़ा कारोबारी बताया और महिला को अपने साथ कारोबार करने का झांसा दिया।

 

 

इसी बहाने वह आगरा में महिला के घर आने लगा। एक दिन किसी पार्टी में आरोपित ने महिला के टीका लगाते हुए योजनाबद्ध तरीके से फोटो खिंचा लिया, जिसमें वह मांग भरता प्रतीत हो रहा है। इस फोटो से बदनाम करने का डर दिखाकर वह समय-समय पर धन ऐंठने लगा। आरोपित ने दबाव बनाकर महिला से आर्यसमाज पद्धति से शादी कर ली। एक वर्ष बाद असली नाम आरिफ हाशमी पता चलने पर आरोपित ने महिला से भी धर्मांतरण करने को कहा। घर में रखा मंदिर भी फेंक दिया। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करता रहा।

 

 

दबाव बनाकर अजमेर ले जाकर धर्मांतरण करा लिया और महिला का नाम आइशा हाशमी रख दिया। आरिफ से शादी होने के बाद भी महिला यहां पूर्व ससुराल में रहती रही। उसके साथ आरिफ भी होटल में ही रहने लगा। आरिफ ने महिला से होटल से होने वाली कमाई भी हड़प ली और महिला को यातनाएं देने लगा। महिला की लखनऊ में रहने वाली मां को जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार को मारपीट करने पर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सदर अजय कौशल ने बताया कि आरोपित को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......

24/Apr/2024

CG Political News : अब इस कांग्रेस ने के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित....

24/Apr/2024

CG -शराब घोटाला केस : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, इतने दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड, जानिए पूरा मामला…..