दुल्हन बनकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान.... 'दुल्हन को मुंह दिखाई में दे दी प्रधानी'.... हेलीकॉप्टर से पहली बार पहुंची ससुराल तो उमड़ पड़ा पूरा गांव.... फिर हुआ ये.....


लखनऊ। यूपी के बरेली जिले में नव निर्वाचित प्रधान जब हेलीकाप्टर से ससुराल पहुंची तो कौतूहल का विषय बन गई। दुल्हन ने ना तो वोट मांगे थे और ना ही रीति रिवाज से उसकी शादी हुई थी, हालांकि चुनाव लड़ने के लिए उसकी कोर्ट मैरिज करा दी गई थी। चुनाव जीतने के बाद रीति-रिवाजों के साथ उसकी शादी हुई, जिसके बाद वह अपनी ससुराल पहुंची। वहीं, गांव वालों का कहना है कि यह प्रधानी उन्होंने दुल्हन की मुंह दिखाई में सौंपी है। 

 

 

 

6sxrgo

दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो प्रधान के स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। बदायूं जिले के उझानी स्थित मोहल्ला बहादुरगंज निवासी बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष वेदराम लोधी ने बेटी सुनीता वर्मा की शादी बरेली में आंवला, रामनगर के गांव आलमपुर कोट निवासी श्रीपाल लोधी के पुत्र ओमेंद्र सिंह से बीते साल तय की थी। श्रीपाल का परिवार भी राजनीति में है। 

 

 

वह स्वयं ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। दो बार उनकी पत्नी भी प्रधान रह चुकी हैं। वहीं, सुनीता का रिश्ता तय होने के दौरान ही पंचायत चुनाव घोषित हो गए। चुनावी प्रक्रिया में श्रीपाल का गांव आलमपुर कोट महिला सीट के लिए आरक्षित हो गया। यह इतेफाक ही था, इसलिए श्रीपाल ने भी इस मौके को राजनीति में परिवर्तित करने प्लान बना लिया। 

 

 

उन्होंने होने वाली पुत्रवधू को ग्राम प्रधान चुनाव उतारने का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने होने वाली बहू को मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने निर्धारित वैवाहिक कार्यक्रम से पहले ही कानूनी तौर पर विवाह कराना उचित समझा।

 

 

चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद वर-वधू पक्ष ने ओमेंद्र सिंह और सुनीता की हिंदू रीति-रिवाज से शादी की तारीख तय हुई। शनिवार तीन जुलाई को ओमेंद्र की बरात बदायूं जिले के उझानी पहुंची। श्रीपाल ने वैवाहिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए हेलीकाप्टर बुक किया। रविवार दोपहर उझानी स्थित महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज मैदान से हेलीकाप्टर नवदंपति को लेकर चंद मिनटों में बरेली जिले के गांव आलमपुर कोट पहुंचा। इस मौके पर बहू और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का भव्य स्वागत किया।

 

श्रीपाल ने अपने बेटे ओमेंद्र सिंह की शादी सुनीता से 25 दिसंबर 2020 को कोर्ट मैरिज करा ली। इससे सुनीता का पता बदल गया। इसके साथ ही उसका नाम अपने गांव आलमपुर कोट की वोटर लिस्ट में शामिल करा दिया। बाद में प्रधान पद के लिए नामांकन हो गया। इससे पहले सुनीता बरेली आई, नामांकन प्रक्रिया पूरी कर वापस मायके बदायूं लौट गई। चुनाव प्रचार के लिए सुनीता वोटरों के बीच एक बार भी नहीं पहुंची। ससुर श्रीपाल सिंह और पति ओमेंद्र सिंह ने ही उसके लिए वोट मांगे। इस दौरान मतदाताओं ने भी पूरा साथ दिया। और अपने गांव की होने वाली 'बहू' को जिता दिया।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

29/Mar/2024

Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सख्ती से हड़कंप..जिले के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश..

29/Mar/2024

AICC ने जारी की NSUI के राष्ट्रीय सचिवों की सूची, छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी, देश भर में 21 लोगों की हुई नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट.....

29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...