CG ब्रेकिंग: शादी की बात कर गर्लफ्रेंड से रेप.... इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप.... पांच साल तक देता रहा झांसा... फिर जो हुआ.... आरोपी फरार....

 

 

रायपुर। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक पर 5 साल तक झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक रितेश शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसे पहले अपने प्यार के जाल में फसाया फिर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाये। पीड़िता की शिकायत के बाद से ही अब आरोपी फरार है। जिसकी खोज पुलिस कर रही है। पीड़िता कांकेर में जॉब करती है।

 

6sxrgo


तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक आरोपी रितेश शाह के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर 5 सालों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। प्रार्थिया की शिकायत पर कांकेर जिले से जीरों में कायम कर एफआईआर मिली है। आरोपी युवक रितेश शाह के खिलाफ अपराध दर्जकर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। तेलीबांधा स्थित कुसुम विला निवासी आरोपी रितेश शाह ने केंद्रीय विभाग की अधिकारी युवती को अपनी राजनैतिक पहुंच की धौस देकर लाखों रुपए भी ऐंठ लिया है। आरोपी रितेश शाह खुद को सूबे के बड़े नेता का खास होने का हवाला देता है। आरोपी ने पीड़िता से लगभग 3 लाख रुपए वसूल चुका है।


पांच साल पहले रायपुर निवासी और इवेंट मैनेजमेंट का काम वाले रितेश शाह से पीड़िता की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस दौरान आरोपी रितेश शाह ने शादी का झांसा देकर रायपुर और कांकेर में शारीरिक संबंध बनाये। पीड़िता जब इस बात का विरोध करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर अलग होने की धमकी देता था। कांकेर में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक रितेश के खिलाफ जीरो पर केस दर्ज की गई। इसके बाद यह मामला रायपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाना में धारा 376, 377 के तहत अपराध दर्ज की गई है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे