CG - जन्मदिन के दिन विधानसभा के प्रमुख सचिव को मिला एक्सटेंशन का तोहफ़ा.. कार्यकाल 30 जून को हो रहा था पूरा… विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी मंजूरी……

 

डेस्क :- रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने के पहले ही एक बड़ा फैसला हुआ है. स्पीकर डाॅ.चरणदास महंत ने प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े के सर्विस एक्सटेंशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. गंगराड़े को छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया है. यह उनका तीसरा एक्सटेंशन होगा. विधानसभा संचालन नियमों के तहत स्पीकर के पास प्रमुख सचिव या सचिव को तीन साल तक सेवा वृद्धि देने का अधिकार होता है.

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है।

28 जून 1958 को जन्में चंद्रशेखर गंगराड़े अक्टूबर 2019 में विधानसभा के प्रमुख सचिव बने थे। 30 दिसम्बर 2020 को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें सेवा विस्तार दे दिया। 29 दिसम्बर 2020 को उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी हो गया। उस आदेश के मुताबिक गंगराड़े को 30 जून 2021 तक का ही सेवा विस्तार मिला था। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ और अनुभवी अफसरों की कमी को देखते हुए सरकार उन्हें छह महीने का अतिरिक्त सेवा विस्तार दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो गंगराड़े शीतकालीन सत्र तक पद पर बने रह सकते हैं।

अध्यक्ष को तीन साल सेवा वृद्धि का अधिकार
बताया जा रहा है, विधानसभा संचालन नियमों के तहत विधानसभा अध्यक्ष के पास सचिव अथवा प्रमुख सचिव को तीन साल तक सेवा वृद्धि देने का अधिकार होता है। हालांकि उन्हें इसके लिए उचित और पर्याप्त कारण देने होते हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - रेत माफियाओं पर सख्त हुई सरकार, खनिज विभाग ने 125 ट्रैक्टर अवैध रेत को किया जब्त.....

29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकती है कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - CM साय के बचपन के दोस्त को मिली इस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी,मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....