SEX रैकेट का भंडाफोड़: होटल में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा.... आपत्तिजनक हालत में मिले कई युवक-युवतियां.... जिस्मफरोशी का धंधा कराने वाले गिरफ्तार.... ग्राहक और लड़कियों समेत 9 रंगे हाथों पकड़ाए.....


मेरठ। मेरठ के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा जमकर फल फूल रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापा लगते ही होटल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से ग्राहक और युवतियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो लड़कियों को रेस्क्यू भी कराया। जिनकी उम्र कम बताई जा रही है। 

 

 

 

6sxrgo

चार लोग देवेंद्र, प्रदीप, कर्म और अक्की त्यागी मिलकर होटल चलाते हैं। चारों की सहमति से ही होटल में देह व्यापार का धंधा चलता था। पुलिस ने मैनेजर सुमित और सुपरवाइजर राहुल से पूछताछ की। उसने चारों लोगों के बारे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद एएचटीयू में होटल मालिकों को भी मुकदमे में नामजद कर लिया गया। नामजद देवेंद्र को लेकर कई चर्चाएं है। देवेंद्र कहां का निवासी है, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। 

 

कंकरखेड़ा स्थित एक होटल में गुरुवार को एएचटीयू पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस को यहां देह व्यापार के धंधा होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मैनेजर सहित आठ पुरुष, एक महिला और दो युवतियों को पकड़ा है। बताया गया कि होटल के कमरों में कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस सभी को अपने साथ एएचटीयू थाने ले गई।


 
एसएसपी के पास शिकायत आई कि मेरठ के कई होटलों में देह व्यापार चलता है। कई जगहों पर पुलिस की सेटिंग भी रहती है। गुरुवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी क्राइम रामअर्ज के निर्देश पर टीम गठित की गई। महिला थाना की सीओ रूपाली राय, सीओ दौराला संजीव दीक्षित और एएचटीयू की टीम गुरुवार को पुलिस रोहटा बाईपास पर स्थित होटल द लायन किंग पहुंची।

 

 जहां पर देह व्यापार होता मिला। पुलिस टीम ने होटल संचालक अक्की त्यागी को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा टीम ने मैनेजर सहित आठ पुरुष, एक महिला और दो युवतियों को भी पकड़ा है। इनमें रिसेप्शनिस्ट, दलाल, ग्राहक सहित अन्य शामिल हैं।  इसके बाद पुलिस आरोपियों को एएचटीयू थाने ले गई और आगे की छानबीन शुरू की गई। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....