बिग CG न्यूज: गोल्ड लोन दफ्तर में पिस्तौल लहराते हुए दिनदहाड़े घुसे 2 लुटेरे.... फिर जो हुआ.... हथियार समेत 55 साल का एक धराया.... दूसरा भाग निकला.... कर्मचारियों ने किया ये...... देखें VIDEO......


दुर्ग। बैंक में रोज़ाना के कामकाज के बीच दो युवक आए और हथियार लहराते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगे। कर्मचारियों ने हिम्मत जुटा एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग खड़ा हुआ। मणप्पुरम गोल्ड बैंक में लूट की कोशिश कर्मचारियों की सजगता और साहस से असफल हो गई। कर्मचारियों ने एक लुटेरे जिसके हाथ में कट्टा था उसे धर दबोचा जबकि दूसरा साथी फ़रार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी का नाम विनय बाफना है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 


उसकी उम्र करीब 55 साल है। वह अपने आपको दुर्ग का रहने वाला बता रहा है। दुर्ग बस स्टैंड के पास मणप्पुरम गोल्ड लोन दफ्तर में गुरुवार को लूट की कोशिश नाकाम हो गई। मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में एक दाढ़ी वाला अधेड़ आदमी और एक युवक ऑफिस के सामने कार से उतरे, फिर सीढ़ियां चढ़कर अंदर दफ्तर में दाखिल हुए। अचानक उसमें से एक बदमाश ने रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू कर दिया। दोनों ने वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों को चुप रहने और सारा कैश और सोना एक बैग में भरने की धमकी दी।

 

 


दोनों ने एक महिला से चैन भी छीनी और कमलेश नाम के एक कर्मचारी पर हमला भी किया। ये चल ही रहा था कि इस दौरान एक कर्मचारी ने इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। यह अलार्म कंपनी के केरल हेडक्वार्टर में बजा। केरल मुख्यालय ने एसपी दुर्ग को जानकारी दी। सूचना दुर्ग पुलिस को भी दी गई। पुलिस स्टेशन पास ही होने के कारण तुरंत टीम गोल्ड लोन के दफ्तर पहुंच गई। इस समय तक दोनों लुटेरों को समझ में आ गया था कि कुछ गड़बड़ है, लिहाजा वे जो सामान हाथ लगा उसे लेकर भागने लगे। तब तक वहां पहुंची पुलिस ने दफ्तर के गेट के बाहर ही कर्मचारियों की मदद से अधेड़ बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए लुटेरे के पास से लूटे हुए पैसों से भरा बैग और हथियार बरामद किया। 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG-पति-पत्नी की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, मिक्सर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर.....

24/Apr/2024

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अंतिम दिवस पर उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाया जोर, पूरे छत्तीसगढ़ को ठगने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव से वापसी का टिकट थमाने जनता तैयार -डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : चुनाव से ठीक पहले 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, खून-खराबे को छोड़ की घर वापसी, अब तक इतने माओवादी कर चुके हैं आत्मसमर्पण.....

24/Apr/2024

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में तेज हवा-गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

24/Apr/2024

CG- 4 शिक्षक सस्पेंड : DPI ने लिया बड़ा एक्शन, 4 शिक्षकों पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला.....