CG VIDEO: “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे”... गाना गाने वाला CG का ये वायरल बॉय अब इंडियन आइडल में आयेगा नज़र… Indian Idol -12 से आया कॉल.... देखें बादशाह के साथ वीडियो कॉल और वायरल हुए गाने का VIDEO.......

सुकमा :/  सुकमा का रहने वाला सहदेव अब इंडियन आइडल में नजर आएगा। मुंबई से शो की क्रिएटिव टीम ने सहदेव से बात की है। जल्द ही उन्हें मुंबई बुलाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का 12 साल का सहदेव जो देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है। 2 दिन पहले मशहूर रैप सिंगर बादशाह से मिलकर सहदेव घर लौटा ही था कि अब इंडियन आइडल के मंच से बुलावा आया है। शो की टीम ने लगभग 15 मिनट तक सहदेव से बात की।

 

दोपहर 12 बजे आया पहला कॉल, दूसरे का कर रहे इंतजार

 

6sxrgo

जानकारी के मुताबिक, इंडियन आइडल प्रोडक्शन हाउस ने गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे सहदेव से संपर्क किया। पहले कॉल में लगभग 15 मिनट सहदेव से तो वहीं 6 मिनट स्थानीय युवक पिंटू मानिकपुरी से बात की गई। सहदेव से उसके पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में जानकारी ली व मुंबई आने के लिए पूछा। सहदेव ने कहा कि मैं मुंबई आना चाहता हूं। वहीं प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि दूसरा कॉल आएगा, फिर उसके बाद ही कंफर्म होगा कि कब और किस दिन आना है। फिलहाल अब तक दूसरी बार कोई कॉल नहीं आया है।

सहदेव के परिवार की आर्थिक स्थित बिल्कुल भी ठीक नहीं है। पिता किसान हैं, 2 वक्त की रोजी-रोटी का बंदोबस्त कर पाना मुश्किल हो जाता है। इधर बादशाह से मिलकर आने के बाद जब पिता को पता चला कि अब इंडियन आइडल से फोन आया है और मुंबई जाना है, तो वे थोड़ा हिचकिचाए। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का समय चल रहा है। यदि चले गए तो अनाज कैसे उगाएंगे। अनाज नहीं होगा तो भूखे मर जाएंगे। इधर स्थानीय युवक पिंटू मानिकपुरी ने उन्हें समझाया कि बच्चे का भविष्य का भी सवाल है। इसके बाद पिता राजी हो गए हैं। पिंटू ने आर्थिक मदद के लिए लोगों से अपील भी की है।

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाना पर बादशाह ने भी वीडियो बनाई थी। फिर किसी तरह से बादशाह ने सहदेव से संपर्क किया था। वीडियो कॉलिंग में बात करने के बाद सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया गया था। बादशाह ने सहदेव के साथ लगभग 6 घंटे तक समय बिताया व एक शार्ट वीडियो एलबम भी बनाया है। वहीं उन्होंने सहदेव से कहा कि यदि सिंगिंग में कैरियर बनाना चाहते हो तो पढ़ाई का सारा खर्च मैं उठाऊंगा। जिसपर सहदेव ने हामी भी भरी है। अब देखना यह होगा कि कब तक बादशाह सहदेव को वापस बुलाते हैं।


 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....