देश में कोरोना ब्रेकिंग :देश में तीसरी लहर की आहट….एक ही दिन में 45000 नए मरीज मिले, इस राज्य में 29 दिन बाद सबसे ज्यादा केस…..देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत…..

डेस्क :- देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 5 में से 4 दिन 40 हजार से ज्यादा केस आए। गुरुवार को 45,001 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा 7 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। तब 45,701 मरीज मिले थे। एक दिन में ठीक होने वालों की बात करें, तो गुरुवार को 40,897 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। 465 मरीजों की मौत हो गई।

 

गुरुवार को सबसे ज्यादा 22,040 मामले केरल में आए। वहीं सबसे ज्यादा 120 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र में नए केस में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 9,026 केस आए। इससे पहले 20 जुलाई को 9,389 मरीज मिले थे। इसके बाद इसमें गिरावट आती गई।

 

6sxrgo

 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,001

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,897

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 465

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.18 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3.10 करोड़

अब तक कुल मौतें: 4.26 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.08 लाख

 

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

 

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

 

प्रमुख राज्यों के हाल

 

1. केरल

 

यहां बुधवार को 22,040 लोग संक्रमित पाए गए। 19,478 लोग ठीक हुए और 117 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,328 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

2. महाराष्ट्र

 

यहां बुधवार को 9,026 लोग संक्रमित पाए गए। 6,718 लोग ठीक हुए और 120 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 74,995 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

3. दिल्ली

 

दिल्ली में बुधवार को 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 54 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,060 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 513 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

4. उत्तर प्रदेश

 

यहां बुधवार को 26 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 50 लोग ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,770 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 659 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

 

5. छत्तीसगढ़

 

कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 114 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 1830 हो गए हैं।

 

आज 114 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 188 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 9, राजनांदगांव 1, बालोद 1, बेमेतरा 0, कबीरधाम 0, रायपुर 2, धमतरी 1, बलौदाबाजार 2, महासमुंद 2, गरियाबंद 5, बिलासपुर 9, रायगढ़ 5, कोरबा 7, जांजगीर-चांपा 3, मुंगेली 0, जीपीएम 1, सरगुजा 5, कोरिया 7, सूरजपुर 2, बलरामपुर 5, जशपुर 10, बस्तर 8, कोंडागांव 2, दंतेवाड़ा 2, सुकमा 3, कांकेर 17, नारायणपुर 2, बीजापुर 3 और अन्य राज्य से 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कोरोना से आज कुल 02 मौतें हुई है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1002849 मरीज मिले हैं। जिसमें से 987486 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1830 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13533 मौतें हो चुकी हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....