CG ब्रेकिंग: आम अब हो गया 'खास'.... देशभर में बिकेगा डैनेक्स ब्रांड अमचूर पाउडर.... पहली बार बड़े पैमाने पर प्रोसेसिंग की हुई शुरुआत.... आदिवासियों को सीधा लाभ... सफेद अमचूर का स्वाद दिलाएगा नई पहचान.....

 

 

दंतेवाड़ा 13 जून 2021। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के स्व-सहायता समुह की महिलाओं द्वारा जिले को नई पहचान दी जा रही है। उनके द्वारा कच्चे आम के तोड़ाई से लेकर उसकी सफाई, छिलाई एवं छोटे टुकड़ों में काटकर आम को सुखाया जाता है, जिसे बाद में अमचूर पाउडर में परिवर्तित किया जाता है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे जंगल से कच्चे आम को पेड़ो से तोड़कर उन्हें दो- तीन बार अच्छे से धोकर छिलका निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे धूप में सुखया जाता है।

 

6sxrgo

सूखने के पश्चात् आम के टुकडे़ अमचूर पाउडर बनाने के लिए तैयार होते है। जिसे मार्केट में कच्चे माल के रूप में पहले बेचा जाता था। परन्तु इस बार आम को सुखा कर कच्चे माल के तौर पर महिलाएं नही बेचेंगी। बल्कि उसे पाउडर के रूप में प्रोसेसिंग कर बाजार में बेचा जाएगा। इससे ना सिर्फ अमचूर का वैल्यु एडिशन होगा बल्कि यह महिलाओं के आमदनी कमाने का एक और जरिया भी बनेगा। महिलाओं ने बताया जिला प्रशासन द्वारा उन्हें ट्रेनिग दिया गया है। पहले पारम्परिक तरीके से लोहे के अवजार या छुरी से आम के छिलके उतरते थे। 

जिससे लोहे के प्रभाव में आकर आम काला पड़ जाता था। जिससे उसकी कीमत कम मिलती थी। अमचूर का रंग काला ना पड़े इसलिए स्टील के चाकु या सीप के खोल का उपयोग कर रहे हैं। महिेलाएं कच्चे माल को 70-80 रूपये प्रति किलो ग्राम की दर से डेनेक्स को विक्रय कर रही है। डैनेक्स द्वारा सफेद अमचूर के प्रोसेसिंग एवं पेकेजिंग करके अमचूर के दर में वैल्यु एडीसन किया जा रहा है। 

जिससे महिलाओं को प्रत्येक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। यह अमचूर डैनेक्स के नाम से बिकेगा। जिले में उत्पादित अमचूर को डैनेक्स यानी दंतेवाड़ा नेक्सट के ब्रांड के साथ बाजार में उतारा जाएगा। डेनेक्स दन्तेवाड़ा का अपना ब्राण्ड है और इस ब्राण्ड के अन्य उत्पाद है जिसमें नवा दंतेवाड़ा गारमेंट्स फैक्ट्री में तैयार कपड़े, छिंद रस से निर्मित गुड़ पैकेट, जैविक अनाज, कड़कनाथ मुर्गी और आरओ वाटर को पहचान मिल चुकी है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

29/Mar/2024

Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सख्ती से हड़कंप..जिले के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश..

29/Mar/2024

AICC ने जारी की NSUI के राष्ट्रीय सचिवों की सूची, छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी, देश भर में 21 लोगों की हुई नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट.....

29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...