इस स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वन उत्पादो से औषधि निर्माण कर एक वर्ष में किया इतने लाख रूपये का व्यवसाय,विदेश में होंगी सम्मानित,देखे पूरी जानकारी.....

 नयाभारत    कोरबा 28जून2022 जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सात समुंदर पार कोरबा जिले का नाम रौशन किया है। विकासखण्ड पाली के डोंगानाला वन औषधि प्रसंस्करण केन्द्र में काम करने वाली हरिबोल स्व सहायता समूह की महिलाओं का अंतराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। समूह की महिलाओं को सिंगापुर में आयोजित वैश्विक सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं को 22-23 जुलाई 2022 को सिंगापुर के ग्रैंड हयाट में आयोजित ईएसजी वर्ल्ड समिट एण्ड ग्रिट अवार्डस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। हरिबोल समूह का चयन सतत विकास लक्ष्य के इंडिकेटर 3 के तहत् वन औषधि बनाने के लिए किया गया है। इसके अंतर्गत वन औषधि बनाकर उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए वैश्विक स्तर हरिबोल स्व सहायता समूह को पहचान मिली है। विश्व पटल पर सम्मानित होने की जानकारी मिलने पर समूह की महिलाएं काफी उत्साहित है।

उल्लेखनीय है कि डोंगानाला में हरिबोल स्व सहायता समूह की 12 महिलाएं वन औषधि प्रसंस्करण केन्द्र में कच्चे वन उत्पादों से विभिन्न प्रकार की औषधि निर्माण में सलग्न है। महिलाओं द्वारा हर्बल फेशपैक, त्रिफला चूर्ण, हर्बल चाय, अश्वगंधा चूर्ण, आमलकी चूर्ण, सर्दी-खांसी नाशक चूर्ण, दंत मंजन, आदि बनाए जा रहे है। समूह की सचिव सरोज पटेल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में समूह द्वारा 47 लाख रूपये का व्यवसाय किया गया है। जिससे समूह की महिलाओं को 15 लाख रूपये का मुनाफा हुआ है। महिलाएं पहले गांव में मजदूरी करके बहुत कम आमदनी प्राप्त करती थी। अब वनोषधि निर्माण में संलग्न होने से प्रसंस्करण एवं विक्रय कर प्रत्येक महिला सदस्यो को निश्चित आमदनी प्राप्त हो रही है। समूह से जुडकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....