युवक ने अपने पिता पर किया कुल्हाडी से ताबड़तोड़ हमाल...घायल पिता का इलाज जारी...!

नगरी। शराब पीकर बेफिजूल घूमने व काम नहीं करने की बात को लेकर विवाद हुआ था...इसी के चलते पुत्र ने अपने पिता के सीने मेें कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 यहा मामला सिहावा थानान्तर्गत ग्राम उमरगांव की है..यह घटना कल शाम को घटित हुआ। एसआई जीएल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई को शाम लगभग 5 बजे प्रेमलाल मरकाम एवं उसके पिता गौतम मरकाम के बीच विवाद हुआ। पिता गौतम मरकाम ने अपने पुत्र प्रेमलाल को शराब पीकर इधर उधर बेफिजूल घूमने और कोई काम नहीं करने की बात कही , जिससे विवाद बढ़़ता चला गया। प्रेमलाल मरकाम अपने पिता के बातों से आक्रोशित होकर घर में रखे कुल्हाड़ी के उपरी भाग (मुंडी) से गौतम मरकाम के सीने और पीठ मेें ताबड़तोड़ वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से गौतम मरकाम के सीने में अंदरूनी रुप से गंभीर चोटे आई जिसे घर पर ही ईलाज करवा रहे थे। लेकिन आज गौतम की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए नगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। मामले में सिहावा पुलिस व्दारा आरोपी पुत्र प्रेमलाल मरकाम के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकता है देवेंद्र यादव का टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....