CG VIDEO बड़ी खबर: कांग्रेस सचिव और ठेकेदार के बीच हुई जमकर मारपीट.... कांग्रेस नेता और ठेकेदार ने एक दूसरे को जमीन पर पटका.... फिर जमकर की हाथापाई.... लात-घूंसे भी चले.... फिर हुआ ये.... देखें कांग्रेस नेता के मारपीट का VIDEO.....

बिलासपुर। शहर कांग्रेस के सचिव हरमेंद्र शुक्ला और ठेकेदार संजय गुप्ता के बीच जमकर मारपीट हुई है। कांग्रेस नेता और ठेकेदार एक दूसरे को जमीन में पटककर हाथापाई भी कर रहे हैं। पैसों के लेनेदेन से मामला जुड़ा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियों में कांग्रेस नेता के दोनों बेटे भी दिखई दे रहे हैं। जो दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। 

 

घटना के वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल है। ये घटना पैसों के लेनदेन को लेकर हुई है। ठेकेदार संजय गुप्ता को कांग्रेस नेता और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हर्मेंद्र शुक्ला से 7 लाख रुपए लेना है। दो साल पहले कांग्रेस नेता ने संजय गुप्ता के फर्म से इलेक्ट्रिकल का सामान लिया था। संजय के मुताबिक उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है और कांग्रेस नेता पैसा देने के नाम पर उन्हें घुमा रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार को संजय ने कांग्रेस नेता से कहा था। 

 

6sxrgo

 

जिसके बाद इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद होने लगा, विवाद इतना बढ़ा कि, कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी लड़ाई में कांग्रेस नेता के बेटे और संजय की तरफ से भी कुछ लोग कूद गए और फिर जमकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। संजय का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने पार्टी का धौंस दिखाकर गाली-गलौज भी की है।

 

कांग्रेस नेता हरमेंद्र शुक्ला से इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि मारपीट के यह आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। अब पूरे मामला का वीडियो वायरल है। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत भी की है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत पर कांग्रेस नेता और ठेकेदार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

बता दें कांंग्रेस नेता लाल शर्ट में है और ठेकेदार सफेद शर्ट में है। शख्स जो ब्लैक शर्ट में दिखाई दे रहा है। वह कांग्रेस नेता का बड़ा बेटा है। नीचे वीडियो में देखा जा सकता है। किस तरह कांंग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच मारपीट शुरू होती है और दोनों एक दूसरे को जमीन पर लिटाकर हाथापाई भी करने लगते हैं।

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - रेत माफियाओं पर सख्त हुई सरकार, खनिज विभाग ने 125 ट्रैक्टर अवैध रेत को किया जब्त.....

29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकती है कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - CM साय के बचपन के दोस्त को मिली इस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी,मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....