मोदी कैबिनेट विस्तार BIG NEWS: मोदी कैबिनेट का विस्तार इस तारीख को.... सिंधिया, सोनोवाल, सुशील मोदी सहित 17 से 22 बन सकते है नए मंत्री…. 28 की जगह खाली.....

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। पीएम मोदी ने 2 दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं। मोदी 2.0 का पहला विस्तार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

 

यहां से बनेंगे मंत्री

 

6sxrgo

 

उत्तर प्रदेश: अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है। अनुप्रिया पिछले महीने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मिली थीं। उनके अलावा वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम के नाम की भी चर्चा है।

 

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हिना गावित को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। उनके अलावा भूपेंद्र यादव, पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे का नाम भी चर्चा में है।

 

मध्य प्रदेश: राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अहम रोल निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट का नया युवा चेहरा बन सकते हैं। उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है। मध्य प्रदेश से 1-2 नामों की चर्चा कैबिनेट विस्तार के लिए है।

 

बिहार: लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस और JDU के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार से 2-3 नामों की चर्चा है।

 

3 पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक डिप्टी CM की चर्चा


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। तीरथ सिंह रावत ने 2 दिन पहले 3 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इनके अलावा बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

 

इनके अलावा लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल, उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम भी शपथ लेने वालों में हो सकता है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे