CG भारी बारिश अलर्ट: गरज-चमक के साथ भारी बारिश की प्रबल संभावना.... इन जिलों के लिए अलर्ट.... आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....


रायपुर 21 अगस्त 2021। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले चार घंटे में प्रदेश के महासमुंद, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली तथा इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के जशपुर कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

 

मानसून द्रोणिका गंगानगर, अलवर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर, झाड़सुगुड़ा, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से गुजरात का उत्तर महाराष्ट्र होते हुए 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। 

 

एक द्रोणिका विदर्भ से उत्तर तटीय तमिलनाडु तेलंगाना तटीय आंध्रप्रदेश होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में कल  अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 722.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 722.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 20 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1083  मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 468.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 608.8 मिमी, सूरजपुर में 937 मिमी, बलरामपुर में 771.7 मिमी, जशपुर में 747.4 मिमी, कोरिया में 781 मिमी, रायपुर में 601  मिमी, बलौदाबाजार में 706.6 मिमी, गरियाबंद में 613.6 मिमी, महासमुंद में 580.5 मिमी, धमतरी में 602.3 मिमी, बिलासपुर में 760 मिमी, मुंगेली में 680.9 मिमी, रायगढ़ में 630.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 737 मिमी, कोरबा में 1047.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 850.5  दुर्ग में 661 मिमी, कबीरधाम में 570.3 मिमी, राजनांदगांव में 549.7 मिमी, बेमेतरा में 840.1 मिमी, बस्तर में 705.6 मिमी, कोण्डागांव में 722.8 मिमी, कांकेर में 615.5 मिमी, नारायणपुर में 809.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 761.7 मिमी और बीजापुर में 798मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सरगुजा आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत ।

01/May/2024

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का लखनपुर में हुआ आगमन।

01/May/2024

Employees Salary: कर्मचारियों के वेतन में होगा इजाफा! सरकार ला रही है बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी बढ़ोतरी….

01/May/2024

CG 3 की मौत : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, दो मासूम और एक युवक के लिए करंट बना काल, मौके पर ही तोड़ा दम....

01/May/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस का छोड़ा हाथ, बीजेपी में हुआ शामिल.....