CG बारिश अलर्ट: इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात होने की प्रबल संभावना.... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....


रायपुर। अगले चार घंटो में कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, पेण्ड्रा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जांजगीर, रायगढ़, कवर्धा, बेमेतरा और उससे जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। अगले 4 घंटों में सरगुजा संभाग, पेंड्रा, मुंगेली, बिलासपुर कोरबा, कवर्धा, बेमेतरा, जांजगीर, रायगढ़, महासमुंद और आसपास के जिलों के सभी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

 

प्रदेश में कल दिनांक 13 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

 

6sxrgo

 

एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी उड़ीसा तट और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर स्थित है। इसके और अधिक प्रबल होकर पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले 2 से 3 दिन में बढ़ने की संभावना है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से निम्न दाब के केंद्र तक हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 

 उत्तर-पश्चिम द्रोणिका  का 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर तक निम्न दाब के केंद्र से दक्षिण छत्तीसगढ़  विदर्भ, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात होते हुए पश्चिम मध्य अरब सागर तक स्थित है। बता दें मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, नंदूरबार, रायसेन, दमोह, उमरिया, पेंड्रा रोड, बलांगीर, भुवनेश्वर, बड़ी पाडा, पुरुलिया, धनबाद, दरभंगा है। मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई है। 

 


छत्तीसगढ़ में अब तक आज 64.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 64.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार दुर्ग जिलें में सर्वाधिक 145.6 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 18.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 29.1 मिमी, सूरजपुर में 57.3 मिमी, बलरामपुर में 28.9 मिमी, जशपुर में 43.4 मिमी, कोरिया में 46.1 मिमी, रायपुर में 126.5 मिमी, बलौदाबाजार में 67.3 मिमी, गरियाबंद में 102.3 मिमी, महासमुंद में 76.8 मिमी, धमतरी में 119.6 मिमी, बिलासपुर में 42.9 मिमी, मुंगेली में 37.3 मिमी, रायगढ़ में 31.9 मिमी, जांजगीर चांपा में 24.7 मिमी, कोरबा में 31.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 79.8 मिमी, कबीरधाम में 39.8 मिमी, राजनांदगांव में 56.8 मिमी, बालोद में 85.1 मिमी, बेमेतरा में 128.5 मिमी, बस्तर 61.2 मिमी, कोण्डागांव में 94.9 मिमी, कांकेर में 81.1 मिमी, नारायणपुर में 53.0 मिमी, सुकमा में 35.8 मिमी और बीजापुर में 51.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......

26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...

26/Apr/2024

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्राँग रूम का गुरूवार को निरीक्षण किया...

26/Apr/2024

बस्तर में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराए जाने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर बस्तर को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई...