CG बड़ी खबर: प्रेम प्रसंग में साथ में फांसी लगाने गए थे जंगल.... साथ जी नहीं पाए तो प्रेमी जोड़े ने लगा ली फांसी.... गर्भवती प्रेमिका की हुई मौत.... प्रेमी का फंदा टूटा.... फिर जो हुआ.... 5 दिन बाद ऐसे खुला राज......

धमतरी। एक साथ मरने की ख्वाहिश लेकर एक प्रेमी जोड़े खुदकुशी के इरादे से गंगरेल खिड़कीटोला के जंगल में आयें थे। लेकिन यहां पर किस्मत ने दगा दे दिया। प्रेम प्रसंग में साथ में फांसी लगाने जंगल गए थे। लड़की की मौत हो गई। लड़के का फंदा टूट गया। डर कर भाग गया। 5 दिन बाद घटना का खुलासा हुआ। रूद्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि पूर्णिमा मंडावी तीन माह की गर्भवती थी। दोनों की शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 


जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के ग्राम चिटोद निवासी राकेश मंडावी 22 वर्ष और पूर्णिमा मंडावी 21 वर्ष दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। दोनों शादी कर आगे की जिन्दगी साथ बिताना चाहते थे, लेकिन दोनों एक ही गोत्र के होने के कारण परिजन उनकी शादी नहीं होने दे रहे थे। ऐसे में प्रेमी जोड़े ने साथ जीने के बजाय साथ मरने का फैसला किया। इसके बाद दोनों बीते 9 जुलाई को धमतरी गंगरेल के खिड़कीटोला जंगल पहुँचे। खिड़कीटोला जंगल में पर एक पेड़ पर दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 


इस बीच युवक के गले में लगा फंदा टूट गया और वो नीचे गिर पड़ा। हालाकिं प्रेमिका का फंदा नहीं टूटा था और उसने अपने प्रेमी के सामने ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। इसके बाद प्रेमी युवक दोबारा फिर से जान देने की कोशिश करने लगा, उस दौरान प्रेमिका का तड़पता हुआ चेहरा उसकी नजरों के सामने आ गया और उसने ख़ुदकुशी करने का इरादा बदल दिया। इसके बाद प्रेमिका को फंदे पर लटका देख वो डर गया और वहां से सीधे भागकर जगदलपुर आ गया। कुछ दिन यहाँ रहने के बाद खुद घटना के पांच दिनों बाद धमतरी के रुद्री थाना पहुँचकर इस पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की लाश पूरी तरह से सड़कर नीचे गिरी हुई थी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में उतरा हेलीकॉप्टर, अधिकारी रहे गायब.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात…..

19/Apr/2024

BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....

19/Apr/2024

CG - 3 की मौत : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.....