टोटल लॉकडाउन BIG NEWS: 10 दिनों तक कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान.... कोई ढील नहीं.... सिर्फ जरूरी सेवाओं को इजाजत.... डेल्टा वेरियंट के मरीजों की पुष्टि होने के बाद यहां सरकार ने लिया फैसला......

डेस्क। देश में बढ़ते डेल्टा वेरिएंट के मामलों के चलते कोरोना की दूसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। मणिपुर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद 10 दिनों तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। मणिपुर ने राज्य भर में कंप्लीट लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। कंप्लीट लॉकडाउन 18 जुलाई से शुरू होकर अगले 10 दिनों तक लागू रहेगा। मणिपुर के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट के प्रसार की सीरीज को तोड़ने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

इसलिए राज्य सरकार ने 18 जुलाई 2021 से दस दिनों के लिए कंप्लीट लॉकडाउन घोषित करने का फैसला किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा की है कि कर्फ्यू अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा केवल वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के लिए बाहर आने वाले लोगों को ही बाहर निकलने की इजाजत होगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी से अनुरोध है कि सीओवीआईडी ​​-19 से निपटने में सहयोग करें।

 

 

10 दिन का लॉकडाउन

 

 

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह ने बताया कि 18 जुलाई से 10 दिन के लिए पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा रहा है जिसमें सभी प्रतिष्ठान, स्कूल कॉलेज और अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि जरूरी सेवाओं को बंद नहीं किया जाएगा। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने वैक्सीन को लेकर भी कहा कि लोग बाहर निकलने से पहले खुद को वैक्सीन लगवाकर ही बाहर निकलने का निर्णय लें।

 

मणिपुर में कोरोना के मामलों की स्थिति

 

 

कोरोना के मामले कई राज्यो में कम हो रहे हैं लेकिन अगर मणिपुर की बात करें तो मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 1104 नए मामले सामने आए आए हैं और 8210 एक्टिव केस मौजूद हैं। अब तक 80,521 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि 70,985 लोग इस से सही होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 17 लोगों की जान ले ली है। 

 

पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा

 

पुडुचरी सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बृहस्पतिवार रात 12 बजे खत्म हो रहा था। यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस कर्फ्यू सभी दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। सामाजिक-राजनीतिक समारोह और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

 

ओडिशा में 1 अगस्त तक बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, मिली कुछ छील

 

ओडिशा सरकार ने आंशिक लॉकडाउन का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक करते हुए बृहस्पतिवार को यात्री बसों की आवाजाही, नाई की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों को संचालित करने की इजाज़त दे दी। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति अब तक 'पूर्ण नियंत्रण' में नहीं आई है, इसलिए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

Lok Sabha Election : ‘वोट का मरहम लगाकर...', राहुल गांधी ने इस अंदाज में लोगों से की मतदान की अपील

19/Apr/2024

CG ELECTION NEWS : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

19/Apr/2024

बस से नाबालिग लड़का ग़ायब, लखनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।