CG VIDEO ब्रेकिंग: दबंगो की दबंगई, इंसान की शक्ल में हैवान: पेड़ से बांधकर 2 बच्चों सहित 8 आदिवासियों को डंडे-लात से पीटा.... 35-35 हजार रुपए का जुर्माना.... सरकारी तालाब से मछली चोरी का शक.... देखें मारपीट का VIDEO.....


बलरामपुर। सरपंच पति की दबंगई का मामला सामने आया है। सरपंच पति और उसके साथियों ने 8 ग्रामीणों की पंचायत बुलाकर मारपीट की है। मछली खाने पर आदिवासी युवकों को पेड़ से बांधकर डंडे, लात और थप्पड़ से पीटा। घटना बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चेरा का है। उनके ऊपर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसे 15 दिन में सरपंच पति के पास जमा करना है। बर्बरता के शिकार हुए आदिवासियों में 15-15 साल के दो बच्चों का भी पीटा गया। आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी तालाब से मछली चोरी कर खाई थी। 

 

गांव में एक सरकारी तालाब है। जहां गांव के दबंग गैरकानूनी तरीके से मछली पालन कर रहे थे। आरोपियों को शक है कि आदिवासियों ने वहां से मछली मारी थी। जिसके बाद उसे खा रहे थे। जिसके बाद देवरूप पंडो, राजकुमार पंडो, राजबली पंडो, रामधनी पंडो, लाल बिहारी पंडो, सुरेश पंडो, मंधारी पंडो और पुरूक पंडो को पीटा गया। डिडो चौकी क्षेत्र के रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरा में पंडो जनजाति के 8 युवकों को उनके घर से जबरदस्ती दबंग उठाकर ले गए। उन्हें मुर्गी फार्म के पास बंधक बना लिया गया। इस दौरान एक-एक कर उन्हें पेड़ से बांधा जाता और फिर डंडे से पीटा गया।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

विरोध करने पर गालियां दी गईं और बेल्ट से हाथ बांधकर जमीन में लिटाकर लात व डंडे से पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल है। आरोप है कि चेरा के सरपंच पति सत्यम यादव, जितेंद्र प्रताप यादव उर्फ जेपी यादव और जय प्रकाश यादव ने खुद भी आदिवासी युवकों को पीटा। इसके बाद अन्य लोगों से भी उनकी पिटाई करवाई। काफी रात तक उन्हें बंधक बना कर रखा गया था। सभी को 35-35 हजार रुपए जुर्माना जमा करने का फरमान भी सुनाया गया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद खुद वाड्रफनगर एसडीओपी और डिंडो पुलिस चौकी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में उतरा हेलीकॉप्टर, अधिकारी रहे गायब.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात…..

19/Apr/2024

BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....

19/Apr/2024

CG - 3 की मौत : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.....

19/Apr/2024

करोड़ों का कारोबार...RBI ने इस बैंक पर लगाया 2 रुपये जुर्माना, जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?