CG मानसून अलर्ट: 6 दिन पहले आया मानसून.... छत्तीसगढ़ के 19 स्टेशनों पर दर्ज हुई भारी बरसात.... रायपुर तक पहुंच गया मानसून.... जानें कहां हुई कितनी बरसात.... देखें प्रदेश के मौसम का हाल......

रायपुर। आज मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते हुए रायपुर तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में 19 स्टेशनों में भारी वर्षा दर्ज किया गया है। सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 16 जून को सक्रिय होता है। चार दिनों में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेता है। इसकी वजह से प्रदेश में भारी बरसात होती है। लेकिन इस बार यह 9-10 जून को ही रायपुर तक पहुंच चुका है। रायपुर माना 97.2 , रायपुर 113.6, लाभांडी 101.8, तिल्दा 72.5 , अभनपुर 82.0 , रायपुर शहर 88.2 , बलोदा बाजार 74.0 , पलारी 67.6 , मैनपुर 78.0 , धमतरी 95.6 , कुरूद 69.0 , मगरलोड 96.4 , महासमुंद 123.0 , पाटन 89.0,  गुरुर 111.8 , बेमेतरा 157.2 , थान खमरिया 67.0  और पेंड्रा रोड में 79.4 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई है। 

 

मानसूनी हवाओं की वजह से होने वाली बरसात बिना सिस्टम के भी होती है। अभी तो स्थानीय सिस्टम बना हुआ है। इसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मध्यम से भारी बरसात जारी रह सकती है। इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा ही बना रहा तो कुछ दिनाें के अंतराल पर बरसात होती रहेगी।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 


एक द्रोणिका दक्षिण उड़ीसा से दक्षिण गुजरात तक 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से दक्षिण उड़ीसा तक 5.8 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक झारखंड,  गंगेटिक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भाग होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। 

 

 

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 11 जून 2021 को निम्न दाब का क्षेत्र बनकर, उसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने के पूर्व ही मानसून की सक्रियता मध्य और पूर्व के राज्यों में होने की सम्भावना है। 10 जून को आने की स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने आकाशीय बिजली गिरने और अंदर चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कल से गिरावट होने की संभावना है।

 


सड़कों की स्थानीय बाढ़, निचले इलाकों में जलभराव और मुख्य रूप से उपरोक्त क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों में अंडरपासों का बंद होना।  भारी वर्षा के कारण दृश्यता में कभी-कषभी कमी।  सड़कों पर जलजमाव के कारण प्रमुख शहरों में यातायात बाधित होने से यात्रा में लगने वाला समय बढ़ जाता है।  कच्ची सड़कों को मामूली क्षति।  सुभेद्य संरचना के क्षतिग्रस्त होने की संभावना।  स्थानीयकृत भूस्खलन / मडस्लाइड बाढ़ के कारण कुछ क्षेत्रों में बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान।  इसके कारण कुछ नदी जलग्रहण क्षेत्रों में नदी में बाढ़ आ सकती है।

 


अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की भीड़ की जाँच करें।  इस संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।  उन क्षेत्रों में जाने से बचें जो अक्सर जल-जमाव की समस्या का सामना करते हैं।  कमजोर संरचना में रहने से बचें।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...