CG VIDEO : दिल्ली से TS सिंहदेव लौटे सिंहदेव ने मीडिया के सामने जोड़े हाथ  कहा- सचेत रहने की मिली है सलाह मीडिया के सामने नहीं बोलना है”..…वही टीएस सिंहदेव ने राहुल के दौरे को लेकर कही ये बात…..देखे विडियो………

 

डेस्क :-प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार रात दिल्ली से लौट आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा उनकी निजी और पूरी तरह पारिवारिक थी। वे एक पूजा में शामिल होने गए थे।

 

 

6sxrgo

 

 

कांग्रेस में ढाई साल बाद CM बदलने को लेकर मचे घमासान के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि उनके शुभचिंतकों ने उन्हें सचेत रहने की सलाह दी है। दरअसल, सोमवार को विभागीय मीटिंग के बीच उनके अचानक दिल्ली निकलने को लेकर सियासी अटकलें लगने लगी थीं।

 

 

 

 

एयरपोर्ट पर सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि इस दिल्ली प्रवास में उनकी राहुल या किसी राजनेता से मुलाकात नहीं हुई और ना ही फोन पर बात हुई।

 

 

 

परिवारवालों ने सुख-शांति के लिए पूजा रखी थी, लिहाजा वे उसमें भाग लेकर लौट आए। राहुल गांधी के छत्तीसगढ आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। टीएस बोले कि वे किसी से नाराज भी नहीं है।

 

 

 

वहीं राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

 

 

सिंहदेव से जब मीडिया ने मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल किये तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि…

 

 

“मुझे बस एक सलाह मिली है कि मीडिया के सामने नहीं बोलना है, कोई ऐसी बातें नहीं बोलना, जिसकी वजह से अनावश्यक विवाद हो, ऐसे कुछ कमेंट नहीं आने चाहिये, और वाकई में कुछ ऐसा बचा नहीं है, जिस पर चर्चा की जाये, मुझे चुप रहने के लिए नहीं कहा है, मुझे कुछ शुभचिंतकों ने सचेत रहने को कहा है, कि ऐसी कुछ बात ना कह दो कि विवाद हो, बस यही सलाह है, मैं कोशिश कर रहा हूं”

 

देखे विडियो 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....