दुर्ग। थाना उतई पुलिस ने कार्यवाही की है। 2 वर्षो से फरार धोखाधड़ी के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण डील्स जेड हब कंपनी के संचालक है। लोक लूभावन स्कीम बताकर ठगी करते हैं। सीआईएसएफ के कर्मचारी को लॉटरी का लालच देकर धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना उतई की टीम गठित कर दिल्ली भेजी गई थी। साइबर सेल के सहयोग से टीम ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली जाकर थाना उतई के अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 420 भादवि के आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के प्रार्थी प्रवीण चौधरी पिता दलसंग चौधरी उम्र 32 वर्ष सीआईएसएफ के द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि डील्स जेड हब नामक एक ई कॉमर्स कंपनी द्वारा लोकलुभावन स्कीम बता कर काल कर अलग-अलग समय से विभिन्न खातों में कंपनी के संचालकों द्वारा प्रार्थी से लगभग ₹570000 की धोखाधड़ी की गई।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना उतई ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गणों के पतासाजी व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। आरोपीगण विगत 2 वर्षो से फरार थे जिसे की थाना उतई की टीम द्वारा दिल्ली जाकर साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों के नाम रितेश कौशल पिता रामचंद्र कौशल उम्र 32 वर्ष खाद्य कॉलोनी जैतपुर कालिंदी दिल्ली और महेश कुमार पिता किशन सिंह उम्र 30 साल सुभाष पार्क शाहदरा उत्तर पूर्व दिल्ली है।