13 क्विंटल गांजा जप्त बिग CG न्यूज: 52 बोरियों में 2 करोड़ 60 लाख रुपए के गांजा के साथ दो नशे के सौदागर पकड़ाए.... पुलिस को चकमा देने के लिये गोभी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा.... फिर हुआ ये.....

 

 

महासमुन्द।️ आयशर 06 चक्का ट्रक में 13 क्विंटल मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय आरोपी को गिरफतार किया गया है। कीमती 2,60,00,000 रुपयें है।️ पुलिस को चकमा देने के लिये गोभी (Cauliflower) के नीचे छिपाकर गांजा ले जा रहे थे।️ अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। 

 

6sxrgo

 

 

ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये उत्तर प्रदेश व दिल्ली की ओर जाना वाला है, की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियाररोड़ की तरफ से 01 आयशर की 06 चक्का ट्रक क्रमांक OD 02 U 7795 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार एक आयशर ट्रक टेमरी नाका के पास पहुचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया। 

 

रोकने के पश्चात् एक व्यक्ति वाहन से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 11 कृपाराम का डेरा शिवपुर डियर नुम्बेरी थाना हरदेव सिंह का डेरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश तथा चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम हरिलाल उर्फ हीरालाल पिता रघुनाथ राम उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम सासामुसा थाना कोचईकोट जिला गोपालगंज, बिहार का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये  जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में गोभी (Cauliflower) सब्जीयों से पुरा भरा हुआ था। 

 

संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से गोभी भरा हुआ था गोभी को हटाने के बाद नीचे बोरीयों भरा हुआ मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 52 बोरीयों में 1300 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश ले जाना बताये। 

 

आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है यह कार्यवाही मादक पदार्थ पर की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। 

 

गिरफ्तार आरोपी -

 

01. अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 11 कृपाराम का डेरा शिवपुर डियर नुम्बेरी थाना हरदेव सिंह का डेरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश।

 

02. चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम हरिलाल उर्फ हीरालाल पिता रघुनाथ राम उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम सासामुसा थाना कोचईकोट जिला गोपालगंज, बिहार।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - वोट दो और छूट पाओ : मतदान के लिए विशेष पहल, वोटिंग के बाद एक हफ्ते तक टॉकीज में मूवी देखने पर मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट....

25/Apr/2024

CG - बंदूक की नोक पर लूट :बेखौफ हुए बदमाश, शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस के हाथ अब तक खाली.....

25/Apr/2024

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या, रोज-रोज शराब के लिए मांगता था पैसे, नहीं देने पर करता था मारपीट…

25/Apr/2024

रोड नहीं तो वोट नहीं मस्तूरी के केंवटाडीह भुतहा में सरपंच व ग्रामीणों में भारी आक्रोश पिछले 5 साल से रोड की समस्या से हैं परेशान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की हैं तैयारी पढ़े पूरी खबर

25/Apr/2024

CG- छात्रा से गैंगरेप : 8 युवकों ने छात्रा को किया किडनैप, फिर इस ने घिनौनी हरकत को दिया अंजाम, शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी छात्रा, बारी-बारी से 8 युवकों ने किया गैंगरेप.....