CG में 700 किलो गांजा पकड़ाया: नारियल के बूच की रस्सीयों के बंडल के बीच छुपाकर धड़ल्ले से कर रहे थे गांजे की तस्करी.... 1 करोड़ 40 लाख का गांजा जप्त.... बिहार के 2 तस्कर गिरफ्तार......

महासमुंद 21 जुलाई 2021।️ महिन्द्रा बोलेरो पीकअप में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 2 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बिहार के 2 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में है।️ गुप्त चैम्बर, सिनटैक्स टंकी, सब्जियों, पशु आहार, पत्ता गोभी व आलू के बीच गांजा की तस्करी पकडाने के बाद अब नारियल के बुच की रस्सीयों के बंडल के बीच गांजे की तस्करी छुपाकर कर रहे थे।️ दोनो आरोपियों से 700 किलो ग्राम गांजा कीमती 01 करोड़ 40 लाख व  महिन्द्रा पिकअप व 02 नग मोबाईल जुमला कीमती 1,43,08,000/- रूपये जप्त किया गया है।

 

 

 

6sxrgo

गांजा के तस्करों द्वारा हर बार तस्करी के तरिकों को बदल बदल तस्करी कर रहें है। हाॅल ही में गुप्त चैम्बर, सब्जियों के बीच, सिन्टेक टंकी के भीतर, पशु आहार के बीच छुपा-छुपा कर तस्करी कर रहे, आरोपियों को पकडा गया है जिस पर महासमुन्द पुलिस तस्करों के हर पैतरों पर नजर रख बाॅडर में स्थित  सभी थाना/चैकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी। इसी दौरान दिनांक 20.07.2021 को पिथौरा चैक बागबाहरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी बीच एक वाहन महिंद्रा पीकअप क्रमांक JH 01 BG 5116 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। 

 

 

जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 पिथौरा चैक बागबाहरा पर रोका गया। वाहन में वाहन चालक सहित 02 व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम (01.) छोटेलाल यादव पिता रामबचन यादव उम्र 28 साल साकिन भगवतपुर थाना चांदी जिला भोजपुर (बिहार) (02.) रविन्द्र  तिवारी पिता स्व. भगवान तिवारी उम्र 52 साल साकिन कुसुम्ही पोस्ट जमोडी थाना तरारी जिला भोजपुर (बिहार) के  यह वाहन ओडिसा से आरा बिहार की ओर जा रही थी आरा बिहार जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। 

 

 

थाना बागबाहरा पुलिस की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली तब वाहन के पीछे डाले में त्रिपाल के नीचे नारियल के बुच की रस्सीयों के बंडल भरा हुआ मिला। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। पीछे डाला में त्रिपाल से ढक कर नारियल के बुच की रस्सीयों के बंडल के नीचे भूरे रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 70 पैकेट 01-01 पैकेट 01 किलो ग्राम के कुल वजनी 700 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जैसा भरा हुआ मिला आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 70 पैकेट में कुल 07 क्विटंल अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी छक्च्ै एक्ट के तहत थाना बागबाहरा  में कार्यवाही की जा रही है। 

 

 

गिरफ्तार आरोपी छोटेलाल यादव पिता रामबचन यादव उम्र 29 साल साकिन भगवतपुर थाना चांदी जिला भोजपुर और रविन्द्र तिवारी पिता स्व. भगवान तिवारी उम्र 52 साल साकिन कुसुम्ही पोस्ट जमोडी थाना तरारी जिला भोजपुर है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....