जींस पहनना बना मौत का सबब: चाचा ने भतीजी को जींस पहनने से रोका.... नहीं मानी तो पीट-पीटकर मार डाला.... पुल की रेलिंग में फंसा शव.... फिर जो हुआ.... 10 के खिलाफ केस.... चाचा और बाबा अरेस्ट.....


डेस्क। भतीजी का जींस पहनना चाचा को पसंद नहीं आया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भतीजी ने जब बात नहीं मानी तो चाचा ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मारपीट में लड़की के बाबा ने भी साथ दिया। इसके बाद वे हत्या को छिपाने के लिए शव फेंकने निकले। रास्ते में एक नदी मिली। पुल से वे उसमें शव फेंक रहे थे, तभी लड़की का पैर रेलिंग में फंस गया। इससे शव नदी में गिरने की बजाए पुल पर ही लटक गया। यह देख आरोपी चाचा और बाबा घबरा गए और हड़बड़ी में शव को लटका छोड़कर भाग निकले। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 


लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने चाचा अरविंद और बाबा परमहंस को गिरफ्तार किया है। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। महुआडीह थाना क्षेत्र के संवरेजी खर्ग में रहने वाले अमरनाथ पासवान पंजाब के लुधियाना में नौकरी करते हैं। मां शकुंतला देवी ने बताया कि 16 साल की बेटी नेहा कुछ दिन पहले लुधियाना से गांव आई थी। वह शहर की तरह यहां भी जींस पहनती थी। नेहा को उसके चाचा और बाबा ने कई बार ऐसा करने से मना किया और ठीक से कपड़े पहनने के लिए कहा। 

 

 

 

वह नहीं मानी तो दोनों ने उसे खूब पीटा। सिर दीवार पर लगने से नेहा की मौत हो गई। मारपीट में घर के दूसरे लोगों ने भी साथ दिया। मां ने यह भी बताया कि बेटी की मौत के बाद वे शव लेकर देवरिया कसया रोड पर पटनवा पुल लेकर पहुंचे। उन्होंने शव को लोहे के पुराने पुल से नदी में फेंकने की कोशिश की। नेहा का एक पैर पुल की रेलिंग में फंस गया और उसका शव लटक गया। इससे वह घबराकर भाग गए। पुलिस ने अरविंद, व्यास, परमहंस, भगना, गुड्डी, पूजा, पन्ने लाल, राहुल और चालक हसनैन समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....