CG सेक्स रैकेट BIG ब्रेकिंग: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.... आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिगों से जिस्मफरोशी का गोरखधंधा करवाती थी महिला.... खुद की बेटी से भी करवाती थी देह व्यापार का धंधा.... फिर जो हुआ..... महिला गिरफ्तार......

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिगों से महिला जिस्मफरोशी करवाती थी। महिला खुद की बेटी से भी देह व्यापार का धंधा करवाती थी। छावनी थाना पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इलाके की एक महिला आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिग से देहव्यापार करवाती है। 

 

मामले की सूचना के आधार पर ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। भिलाई से सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिगों से जिस्मफरोशी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। 

 

6sxrgo

 

दुर्व्यापार के लिये नाबालिग लड़की को बिहार में पैसे लेकर भेजने के आरोप में छावनी पुलिस के द्वारा एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिनो पूर्व बाल कल्याण समिति पटना बिहार से छावनी क्षेत्र की दो नाबालिग लडकियो को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति दुर्ग को सौपा गया था। जहां जांच पर दोनों लड़कियों ने बताया कि उक्त आरोपित महिला के द्वारा जान-बूझकर नाबालिग लडकियो को पटना बिहार के विपिन बिहारी गिरी नामक व्यक्ति को सौप दिया था जो कि डांस आर्केस्ट्रा पार्टी के नाम पर दुर्व्यापार करता था। 

 

ज्ञातव्य है कि उनमे से एक लड़की इस आरोपित महिला की सगी बेटी है। इसी घटना क्रम में विपिन बिहारी गिरी नामक व्यक्ति ने बिहार में बच्ची के साथ अनाचार किया जिसकी रिपोर्ट नौबतपुर थाना बिहार में दर्ज कराया गया है। जिसके तहत विपिन बिहारी गिरी नामक व्यक्ति अभी जेल में होने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद पटना बिहार के बाल कल्याण समिति ने दोनो लडकियो को अपने अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण समिति दुर्ग को सौपा था संबंधित मामले में आरोपित महिला के अलावा विपिन बिहारी गिरि को आरोपी बनाया गया है। जिसकी विधिवत गिरफ्तारी पृथक से जांच उपरांत की जावेगी। संबंधित मामले में कुछ और लोगों के संलिप्त होने की बातें सामने आयी है जिनकी गिरफ्तारी । विवेचना उपरांत की जा सकेगी।

 

छावनी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला को आज दिनांक 16.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। आरोपित महिला ने पूछताछ पर बताया कि वह काफी समय से विपिन बिहारी गिरि के आर्केस्ट्रा में काम करने के बहाने बिहार जाया करती थी। तथा उक्त धंधे में विपिन बिहारी गिरी का पूरा सहयोग करती थी ।

 

महिला ने खुद की बेटी को भी नहीं छोड़ा और उसे भी जिस्मफरोशी के बाजार में उतार दिया। 11 जुलाई को भी पुलिस ने नेहरू नगर सुपेला में सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। सेक्स रैकेट चलाने वाले दलाल और 2 युवतियों को गिरफ़्तार किया था और आज फिर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार फिर भिलाई से सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

29/Mar/2024

Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सख्ती से हड़कंप..जिले के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश..

29/Mar/2024

AICC ने जारी की NSUI के राष्ट्रीय सचिवों की सूची, छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी, देश भर में 21 लोगों की हुई नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट.....

29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...

29/Mar/2024

CG: इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा... स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश.....