CG विधानसभा में धर्मांतरण पर हंगामा:BJP विधायकों ने कहा- प्रदेश में बस रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या, सरकार की शह पर आदिवासियों का धर्म बदला जा रहा, स्पीकर ने 'काम रोको' ठुकराया…….

डेस्क :- विधानसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण होने का आरोप लगाया है। उनका कहना था, 'सरकार की शह पर ऐसा हो रहा है। प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान बस रहे हैं। आदिवासियों का धर्म बदलवाया जा रहा है।' विपक्ष ने इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए सदन का काम रोक कर चर्चा कराने की मांग की और करीब आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। 

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर बाद में व्यवस्था देने की बात कही है, तब मामला शांत हो गया।

विधानसभा में बुधवार को भाजपा ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, प्रदेश में आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्म बदलवाया जा रहा है। इसे सरकार की जानकारी में होने की बात भी कही। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। भाजपा ने सुकमा एसपी के एक पत्र का हवाला भी दिया। SP ने अपने उस पत्र में धर्मांतरण की वजह से समुदायों में विवाद की आशंका जताई थी।

 

6sxrgo

भाजपा विधायकों ने कहा, अम्बिकापुर के महामाया पहाड़ में भी रोहिंग्या मुसलमानाें को बसाने की जानकारी आ रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में बांग्लादेशी बस रहे हैं। 

अबूूझमाड़ के गांवों, राजनांदगांव, बिलासपुर, जशपुर और सरगुजा में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, शिवरतन शर्मा आदि ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई और चर्चा की मांग की। 

भाजपा विधायकों ने कहा, 'धर्मांतरण केवल सुदूर क्षेत्रों और गांवों में ही नहीं हो रहा है। यह रायपुर जिले में भी हो रहा है। बिरगांव में ऐसी घटनाओं की सूचना मिली है। भाजपा विधायकों का कहना था, यह गंभीर स्थिति है। इसपर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।'



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....