CG VIDEO बड़ी खबर: FB लाइव कर कांग्रेस विधायक और पुलिस पर करता था गंदी-गंदी टिप्पणी.... असम राइफल्स का जवान गिरफ्तार.... कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया बवाल.... पुलिस से भी उलझे.... VIDEO में देखें.....

बेमेतरा। कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया में लाइव आकर और पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में असम राइफल्स के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। जवान के खिलाफ शिकायत लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया है। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता तो जवान को मारने तक दौड़ गए और पुलिस के साथ ही झूमाझटकी करने लगे। यह सब तब हुआ, जब पुलिस जैसे ही गिरफ्तार जवान को कोर्ट से लेकर जेल जाने लगी।

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

जवान सुरेंद्र सिंह चौहान लंबे समय से फेसुबक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस विधायक, पुलिस और आम लोगों पर अभद्र टिप्पणी करता था। जिसके चलते कोतवाली थाना मे 3 लोगों ने जवान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सुरेंद्र सिंह इन दिनों असम में पदस्थ और छुट्‌टी पर अपने घर बेमेतरा आया हुआ था। पुलिस ने जवान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 151 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। यही वजह थी की पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर पहले एसडीएम कोर्ट ले गई थी। 

 

इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस की गाड़ी को ही रोक-रोककर जवान को मारने का प्रयास करगे लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर हंगामा करते रहे। हालांकि पुलिस किसी तरह से वहां से निकल गई। लेकिन माहौल को शांत कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करने पड़ी, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांत किया जा सका। कांग्रेसी कार्यकर्ता जवान पर टिप्पणी और बवाल कर रहे थे। उधर जवान ने पुलिस हिरासत में ही एक वीडियो बनाकर वायरल किया है।

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
17/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

16/Apr/2024

समर कैंप,संकुल केंद्र लटोरी में छलांग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

16/Apr/2024

बिग ब्रेकिंग, भारी संख्या में नक्सली ढेर.... बस्तर पुलिस का नक्सलवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक, जान की बाजी लगाकर जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया, नक्सल मोर्चे पर सबसे बड़ी फतह, कई हार्डकोर नक्सली मारे गये, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 जवान भी घायल, एयर लिफ्ट से भेजे गये इलाज के लिए, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले, जवानों के साहस के जज्बे को सलाम, कहा जवानों के ताकत के बूते यह हो पाया है।

16/Apr/2024

लोकसभा चुनाव को लेकर कोटवारो को थाने में दी गई एक दिवसीय प्रशिक्षण।

16/Apr/2024

CG:निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले बेमेतरा जिले के दो शिक्षक निलंबित एक अनुपस्थित वही एक शराब के नशे में ...बेमेतरा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने किये निलंबित