VIDEO : दिल्ली से लौटे CM भूपेश बघेल बोले “सभी ने सोनिया व राहुल के नेतृत्व पर भरोसा जताया”…वही CM बोले छत्तीसगढ़ में गांजा उड़ीसा से आता है, उड़ीसा सरकार को सख्ती बरतनी चाहिए….देखे विडियो CM भूपेश ने BJP के प्रदर्शन व पत्थलगांव प्रकरण को लेकर और क्या कुछ कहा…….

 

डेस्क : दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जशपुर के पत्थलगांव में कार से जुलूस को कुचले जाने पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा।उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा जब शासन प्रशासन स्तर की सारी कार्यवाही कर दी गई है तो बीजेपी किस आधार पर प्रदर्शन कर रही है।

जशपुर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि घटना में शामिल गाड़ी मध्यप्रदेश की है। गांजा तस्कर भी मध्यप्रदेश के है। तस्कर उड़ीसा से आ रहे थे और मध्य प्रदेश जा रहे थे। अक्सर यह देखा गया है, महासमुंद या रायगढ़ का क्षेत्र हो, लगातार गांजा तस्कर उड़ीसा से आ रहे हैं। उड़ीसा सरकार को इस मामले में सख्ती बरतनी चाहिए। उनके राज्य में आखिर इतना गांजा कहां से आ रहा है। दूसरी यह बात है कि मध्य प्रदेश के गांजा तस्कर है क्या मध्यप्रदेश में इस प्रकार के और भी लोग हैं, जो वहां रैकेट में काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार को भी संज्ञान में लेना चाहिए। 

 

6sxrgo

भाजपा के प्रदर्शन पर CM ने कहा

 

भाजपा को मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए। और मांग करनी चाहिए कि वहां जो रैकेट चल रहे हैं। उसका भांडा फोड़ हो। 

राज्य सरकार की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। एएसआई को निलंबित किया गया है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया है। अब और भारतीय जनता पार्टी क्या चाहती है अब किस बात का आंदोलन करना है। भारतीय जनता पार्टी राजनीति करना बंद करें।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....