VIDEO: डिबेट के दौरान महिला सांसद को MP ने जड़ दिए थप्पड़ पर थप्पड़.... भरी संसद में महिला MP को मारे कई थप्पड़.... देखें VIDEO.....


डेस्क। संसद में चल रही बहस के समय अचानक सांसद अपनी सीट से उठता है और एक महिला सांसद को थप्पड़ मारने लगता है। साहबी समरा नाम का यह सांसद इतना बेकाबू हो जाता है कि अन्य सांसद बुमश्किल उसे महिला सांसद से दूर कर पाते हैं। तब तक वह महिला सांसद को कई थप्पड़ जड़ देता है। मारपीट का यह मामला ट्यूनीशिया की संसद का है।

 

 

 

6sxrgo

साहबी समरा स्वतंत्र सांसद हैं और वे किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अपनी सीट से उठे और अबीर मोउसी नाम की महिला सांसद के पास जाकर उन्हें थप्पड़ मारने लगे। उन्होंने ऐसा कई बार किया और संसद में मौजूद बाकी नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा।

 


अबीर ट्यूनीशिया सरकार और कतर फंड फॉर डेवलेपमेंट के बीच हुए एक समझौते को लेकर विरोध दर्ज करा रही थीं। उन्होंने फेसबुक लाइव करते हुए कहा था कि ट्यूनीशिया के लोगों देखो, कैसे ये हमारे देश को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद ही उन पर साहबी ने हमला कर दिया था।

 

 

अबीर ने इसके बाद फेसबुक वीडियो पर कैप्शन देते हुए लिखा- ये उनका असली चेहरा है। हिंसा। महिलाओं का अपमान करना। नियमों का उल्लंघन करना। गौरतलब है कि अबीर फ्री डिस्टोरियन पार्टी की लीडर हैं। साल 2019 में ट्यूनीशिया में हुए जनरल इलेक्शन्स में उनकी पार्टी ने 17 सीटें जीती थीं। 

 

इस घटना के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने इस घटना पर प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने इस मामले में अबीर को ही कसूरवार ठहराते हुए कहा कि ये हिंसा पिछले कुछ समय से चल रहे सरकारी संस्थानों में थियेटर और एक्टिंग का ही हिस्सा है लेकिन इस बार एक्टर और डायरेक्टर फेल हुए।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......

26/Apr/2024

Old vs New Tax Regime: ओल्‍ड र‍िजीम से न्‍यू र‍िजीम में क‍िसे श‍िफ्ट होना चाह‍िए? ड‍िक्‍लेरेशन से पहले समझना जरूरी