मुस्लिम से जबर्दस्ती जय श्रीराम का नारा लगवाने का VIDEO वायरल:  युवकों ने कबाड़ का काम करने वाले से नारे लगवाए…..गांव में दोबारा न आने की धमकी दी…फिर जो हुआ….देखे विडियो……

 

 

डेस्क :- मध्यप्रदेश के उज्जैन में कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति से जबर्दस्ती जय श्री राम का नारा लगवाने की घटना सामने आई है। इस घटना का VIDEO भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक समुदाय विशेष के व्यक्ति से जबर्दस्ती नारा लगवाते दिख रहे हैं। साथ ही उसे गांव में दोबारा न आने की धमकी देते हुए भी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने VIDEO और फरियादी की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

6sxrgo

 

 

 

एएसपी आकाश भूरिया ने कहा कि जल्द ही और गिरफ्तारी की जाएगी। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन माहौल बिगाड़ने वाली ऐसी चीजों को कांग्रेस जानबूझकर हवा दे रही है। इधर, अब्दुल ने ग्राम सेकली के दो युवकों ईश्वरसिंह और कमलसिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

आरोपियों ने धमकाया- हमारे गांव में घुसने की हिम्मत कैसे की?

 

 

 

घटना उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के पिपलिया धुमा फंटे की है। वीडियो शनिवार का है। जिस व्यक्ति के साथ ये घटना हुई, उसका नाम अब्दुल रशीद है।

VIDEO में दिखाई दे रहा है कि युवक कबाड़ का काम करने वाले का सामान फेंक रहे हैं। उससे जबरन नारे लगवा रहे हैं। धमकी और डर से यह व्यक्ति नारा लगाता है। इसके बाद युवकों ने उससे कहा कि तूने हमारे गांव में घुसने की हिम्मत कैसे की?

 

 

 

दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसडीओपी आरके राय ने बताया कि धारा 505 (2), 506 व 153 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

https://twitter.com/brajeshabpnews/status/1431811155970826244?s=21



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

Bigg Boss OTT 3: जल्द आने वाला है सलमान खान का शो, जानिये क्यों चर्चा में है इस ट्रांसजेंडर का नाम?

19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....

19/Apr/2024

CG - नवजात की निर्ममता से हत्या : कुएं में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.....

19/Apr/2024

CG - शादी के जश्न में अचानक आई आफत : मौके पर मची चीख पुकार, हादसे में कई लोग हुए घायल, वाहन चालक फरार.....

19/Apr/2024

पी.एल.वी.एवं बेमेतरा जिला चिकित्सालय ने मिलकर किया महिला मानसिक रोगी का रेस्क्यू