'यास' Cyclone अलर्ट: अगले कुछ घंटों में भीषण चक्रवात बन जाएगा 'यास'... तांडव मचाएगा चक्रवाती तूफान ‘यास’... छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी... यहां होगा लैंडफॉल... पढ़ें Weather अलर्ट.....

नई दिल्ली 25 मई 2021। पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों पर चक्रवाती तूफान 'यास' का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 24 घंटों के भीतर चक्रवात के गंभीर तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'यास' के चलते आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

 

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

 

आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटों पर भी यास तूफान का असर दिखेगा। इस तूफान की वजह से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को संथाल इलाके को छोड़कर झारखंड के लगभग 16 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के भी चलाने की संभावना है। तूफान के अलर्ट के बाद रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें मौसम विभाग के तूफानी अलर्ट के बाद भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

ओडिशा में होगा लैंडफॉल, 4 जिलों में रेड अलर्ट

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में 2-4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार भीषण तूफान के दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। जो 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यास तूफान 26 मई शाम तक ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड्स के बीच Dhamra Port पर लैंडफॉल कर सकता है। ओडिशा के चार जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

 

ओडिशा के समंदर में ऊंची लहरें उठी

 

बंगाल-ओडिशा दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में NDRF की टीमें तैनात चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। ओडिशा-बंगाल के इन इलाकों के प्रभावित होने की संभावना ओडिशा के भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर और मयूरभंज इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

 जबकि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में असर देखा जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक यास तूफान 26 मई को बंगाल और ओडिशा के तट से टकरा सकता है। तूफान की आहट के बाद राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियां अलर्ट पर हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

23/Apr/2024

CG - हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार : रंगे हाथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर, अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब सहित कार जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी…..

23/Apr/2024

भगवान श्री हनुमान जी के जन्म उत्सव पर लखनपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हनुमान भक्तों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी किया गया।