शादी में अजीब वाकया: वरमाला डाल भाग गया दूल्हा.... टॉयलेट के बहाने हुआ फरार.... फिर दुल्हन की होने वाली भाभी से रचा ली शादी.... और फिर हुआ ये.....

 

डेस्क। शादी में दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई। वरमाला डाल दूल्हा भाग गया। फिर दुल्हन की होने वाली भाभी से शादी रचा ली। राजस्थान के तारपुरा गांव में दो दिन पहले शादी के दौरान अजीब वाकया हुआ। वरमाला के बाद फेरों से पहले दूल्हे ने डर और दहशत के बीच मंडप से पहले भागने में भलाई समझी और फिर बाद में दूसरी शादी रचा ली। शादी भी उस लड़की से की जिससे होने वाले साले की शादी होनी थी। 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

दुल्हन को वरमाला पहनाने के बाद दूल्हे व उसके पिता ने दुल्हन के परिजनों से अचानक सवा लाख रुपये और बाइक देने की मांग रख दी। दुल्हन के पिता ने अपनी मजबूरी बताकर इस मांग को पूरा नहीं करने पर हाथ जोड़ लिए। उधर दुल्हन मंडप पर दूल्हे का इंतजार करती रही और दूल्हा टॉयलेट करने के बहाने वहां से भाग लिया। उसके बाद पूरी बारात भी लौट गई। 

 

घटना का पता चलने पर दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसपी को शिकायत दी है। आटा-साटा प्रथा के मुताबिक, दुल्हन के परिवार के सदस्य से उसके पति के घर की एक लड़की की शादी करवाई जाती है। यह एक तरह समझौता होता है, जिसके तहत दो परिवारों के सदस्यों के बीच शादियां होती हैं। इसमें लड़की की उम्र अहम नहीं होती है। लड़के के परिवार को आटा-साटा प्रथा की शर्त के अनुसार, अपने घर की एक बेटी की शादी पत्नी के परिवार में करनी ही होती है।

 

आटा-साटा प्रथा के तहत पांच जुलाई को दुल्हन के भाई की होने वाली शादी भी इसी चक्कर में टल गई। तारपुरा गांव की सुभिता पुत्री सुरजाराम जांगिड़ ने बताया कि 3 जुलाई को उसकी शादी झुंझुनूं जिले के बुगाला गांव निवासी अजय के साथ होनी थी। उसके खुद के भाई पंकज की शादी आटा-साटा के तहत कंचन नाम की लड़की से 5 जुलाई को तय थी। बाराती शराब के नशे में थे और नाश्ता-खाना आदि सब कुछ कर लिया था। वरमाला के बाद केवल फेरे बाकी थे। इससे पहले दूल्हे पक्ष के लोग उसके पिता सुरजाराम को बाहर ले गए। यहां उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सवा लाख रुपये, बाइक और महंगे कपड़ों की मांग करने लगे। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - दो कर्मचारी सस्पेंड BREAKING : दो कर्मचारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज...जानें पूरा मामला.....

19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में उतरा हेलीकॉप्टर, अधिकारी रहे गायब.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात…..

19/Apr/2024

BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....