खदान से पत्थर निकालते समय , अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे

भीलवाड़ा। जिले के आसींद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में बुधवार दोपहर को एक खदान ढह गई। 7 मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन खदान के बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज यह खदान ढह गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित हो रही थी। खदान से पत्थर निकाला जाता है। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। इस दौरान करीब 1 बजे अचानक खदान ढह गई। काम कर रहे करीब 3 महिलाएं और 4 पुरुष मजदूर इस मलबे में दब गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने खदान में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। खदान के ढहने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। जिससे लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

‘Mirzapur-3’ Release Date : भौकाल मचाने वापस आ रहे गुड्डू भैया, दर्शकों का इंतजार होने वाला है खत्म, यहां देखें कब आ रही ‘मिर्जापुर-3’

29/Mar/2024

Train Ka Video: चलती ट्रेन में महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश, फिर जो हुआ- देखें वीडियो...

29/Mar/2024

Income Tax Rules Change: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! 01 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के ये बड़े नियम, यहां जानें डिटेल्स...

29/Mar/2024

CG - डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह पर जारी किया बयान, PCC चीफ दीपक बैज को लेकर कही ये बड़ी बात....

29/Mar/2024

BREAKING NEWS : लोक सभा चुनाव को लेकर अरुण वोरा ने दिया बड़ा बयान