कौन है राष्ट्रपति की गर्लफ्रैंड: अरबों की है मालकिन, आलीशान फ्लैट और कुबेर का खजाना… पुतिन की गर्लफ्रैंड का पंडोरा पेपर्स ने खोला राज.....

डेस्क : मॉस्को 6 अक्टूबर 2021।।पंडोरा पेपर्स लीक मामले में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम सामने आ रहा है। दुनिया के कुछ शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के गुप्त वित्तीय लेन-देन की जानकारी देने वाले दस्तावेजों में पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड का भी नाम शामिल है। वित्तीय दस्तावेज दावा करते हैं कि पुतिन की प्रेमिका 100 मिलियन डॉलर संपत्ति की मालकिन है। पंडोरा पेपर्स में सैकड़ों वैश्विक नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें पुतिन से जुड़े कई लोग, मशहूर हस्तियां और कुछ अमीर लोगों के नाम भी हैं।

दस्तावेजों में पुतिन की मोनाको में स्थित गुप्त संपत्ति का भी जिक्र है। इसमें विदेश में स्थित एक कंपनी के बारे में खुलासा किया गया जिसका स्वामित्व कथित रूप से उनकी गर्लफ्रेंड के पास है। दावा किया जा रहा है उनकी प्रेमिका ने एक अपार्टमेंट खरीदा था जिसकी कीमत 4.1 मिलियन डॉलर है। यह लग्जरी फ्लैट ब्रोकविले डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा खरीदा गया। पंडोरा पेपर्स में खुलासा हुआ है कि फ्लैट की मालकिन Svetlana Krivonogikh नाम की एक महिला है।

 

 

6sxrgo

कैसीनो के ठीक नीचे एक आलीशान फ्लैट खरीदा गया। फ्लैट के खरीदार की पहचान रहस्यमयी थी। आधिकारिक रूप से खरीदार एक विदेशी कंपनी Brockville Development Ltd.थी। इस कंपनी का स्वामित्व दो लोगों के पास था, पहले सेफ्टन सिक्योरिटीज और बाद में रेडनर इन्वेस्टमेंट्स एसए। संपत्ति का असली खरीदार पर्दे के पीछे छिपा हुआ था। पंडोरा पेपर्स ने इसका खुलासा किया कि 2003 में एक 28 साल की महिला Svetlana Krivonogikh इसकी असली मालकिन थी।

 

पुतिन के संपर्क में आने के बाद बदले दिन

कुछ सालों बाद यह महिला देखते ही देखते अरबों की संपत्ति की मालकिन बन गई। उसने अपने होमटाउन सेंट पीटर्सबर्ग में एक आलीशान फ्लैट खरीदा। Krivonogikh का अतीत बेहद साधारण था। वह एक स्टोर में क्लीनर का काम करती थी और एक बिजनस स्टूडेंट थी। दावा किया जा रहा है कि पुतिन के संपर्क में आने के बाद उसके दिन बदल गए।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

करोड़ों का कारोबार...RBI ने इस बैंक पर लगाया 2 रुपये जुर्माना, जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?

19/Apr/2024

CG - मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी, 10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता...

19/Apr/2024

Lok sabha Chunav 2024 First Phase Voting : पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने किया मतदान, कहा- ‘छत्तीसगढ़ में अधिक सीट कांग्रेस को मिले ऐसी कोशिश जारी है’

19/Apr/2024

RAIPUR BREAKING : एक बार फिर यहाँ लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेट

19/Apr/2024

Lok Sabha Election : ‘वोट का मरहम लगाकर...', राहुल गांधी ने इस अंदाज में लोगों से की मतदान की अपील