बिग CG न्यूज: दर्दनाक अंत: पत्नी की खुदकुशी के एक घंटे बाद पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत… तीन महीने पहले वेलेंटाइन डे पर हुई थी दोनों की शादी... साथ जली दोनों की चिता... मामला जान उड़ जाएंगे होश......

राजनांदगांव। पत्नी की खुदकुशी के एक घंटे बाद बाद ही पति की भी सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ गांव में किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मामला राजनांदगांव के गंडई से लगे ग्राम धोधा की है। तीन माह तक उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई। मिनेश वर्मा की शादी तीन माह पहले 14 फरवरी को यांशिका वर्मा के साथ हुई थी। आपस में हुए विवाद के चलते मिनेश की पत्नी यांशिका ने सुबह करीब 7 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 

खुद को नहीं संभाल सका

 

 

6sxrgo

पत्नी को फंदे पर लटका देख मिनेश खुद को नहीं संभाल सका। वह अपनी बाइक उठाकर तेज रफ्तार में गंडई की दिशा में निकल गया। गांव से कुछ दूरी पर हनईबन में सड़क पर खड़े ट्रक वह अपनी बाइक सहित जा घुसा। घटना में मिनेश को गंभीर चोटें आईं थीं, जिसे तत्काल डॉयल 112 वाहन की मदद से हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में हुए इस घटनाक्रम से पूरा परिवार स्तब्ध है।

 

साथ जली दोनों की चिता

 

दोनों के शव को पीएम के लिए गंडई लाया गया। जहां पीएम के बाद शाम करीब 4 बजे शव धोधा गांव पहुंचा। जहां पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव में एक साथ दंपती की निकली शव यात्रा से पूरे गांव में मातम का माहौल है। कुछ दिन से ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो रही थी। चालक ने पुलिस को बताया कि वह सड़क किनारे कुछ देर के लिए रुका था, तभी सामने से तेज गति से बाइक में आते हुए मिनेश आ घुसा। इससे मिनेश की भी आत्महत्या की ही संभावना है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा

25/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…..

25/Apr/2024

CG Politics : राज्यसभा सांसद के तौर पर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ली शपथ, आदिवासियों को लेकर कही ये बड़ी बात....

25/Apr/2024

CG - व्यवसायी ने की आत्महत्या : युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में लिखा- ऐसे दलदल में फंसा.....