IND vs ENG Women’s T20 World Cup 2023: भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास,फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया…

Women’s U19 T20 World Cup 2023 Champion

नई दिल्ली 29 जनवरी 2023: भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट किया। फिर 14 ओवर में 3 विकेट पर ही टारगेट हासिल कर लिया। सौम्या तिवारी ने विनिंग शॉट लगाया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया।

 

भारत की महिला अंडर 19 टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को – विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का यह पहला संस्करण था और शेफाली वर्मा की युवा ब्रिगेड या फिर कहें युवा शेरनियों ने अपनी दहाड़ से पूरी दुनिया को हिला दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इंग्लैंड से 2017 वर्ल्ड कप फाइनल में सीनियर टीम को मिली हार का भी बदला पूरा कर लिया है। साथ ही महिला क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए यह पहला वर्ल्ड कप है।

 

फाइनल मुकाबले की बात करें तो कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले ओवर से ही भारत की गेंदबाज हावी नजर आईं। पहले ओवर से विकेट गिरने का सिलसिला जो शुरू हुआ वो थमा नहीं। पॉवरप्ले में ही इंग्लैंड ने महज 16 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी विकेट गिरने की रफ्तार नहीं थमी और इंग्लैंड की पूरी टीम महज 17.1 ओवर खेल पाई और 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए तितस साधू, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी को 2-2 सफलताएं मिलीं। वहीं मन्नत कश्यप, सोनम यादव और कप्तान शेफाली वर्मा ने भी 1-1 विकेट झटके।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

23/Apr/2024

CG - हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार : रंगे हाथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर, अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब सहित कार जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी…..