World Heritage 2024 : भारत की ये प्राचीन धरोहर है पुरे विश्व में फेमस, दुनियाभर से घुमने आते है टूरिस्ट्स, यहाँ देखें लिस्ट...

World Heritage 2024 :

 

नया भारत डेस्क : भारत अपनी प्राचीन धरोहर और विरासत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की कई ऐतिहासिक धरोहर हैं जो अपने इतिहास, संस्कृति और उससे जुड़ी कहानियों को बयां करती हैं। यूनेस्को ने इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। आज भी जब कोई विदेशी भारत की धरती पर कदम रखता है तो इन जगहों पर घूमने जरूर जाता है। दूर-दूर से लोग इन धरोहरें को देखने के लिए पहुंचते हैं। हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है और अपनी विरासत को संभालकर रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। आज हम आपको इन्हीं फेमस जगहों की सैर कराने जा रहे हैं। (World Heritage 2024)

भारत में विदेशियों की पसंदीदा जगह 

खबरें और भी

 

6sxrgo

ताजमहल- भारत पहुंचे विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे बड़े आकर्षण का केन्द्र है उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल। प्यार की इस निशानी को देखने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर डोनाल्ड ड्रंप और कई बड़ी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। सफेद संगमरमर से बना ताजमहल दिखने में बेहद खूबसूरत है। सन 1632 में मुगल शासक शाहजहां ने ताजमहल के मकबरे को अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। विदेशियों के बीच ताजमहल की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। (World Heritage 2024)

  • खजुराहो मंदिर- मध्य प्रदेश का खजुराहो मंदिर मंदिर भले ही हम आप घूमने न गए हों, लेकिन जब कोई विदेशी भारत आता है तो वो खुजराहो का भ्रमण करने जरूर पहुंचता है। खुजराहो अपनी अनूठी कलाकृतियों के लिए फेमस है। यहां कई जैन और हिंदू मंदिर भी हैं। इसके अलावा खुजराहो की मूर्तियां और कलाकृतियां अपने कामुक दृश्यों के लिए जानी जाती हैं। विदेशी पर्यटक यहां जरूर घूमने जाते हैं। (World Heritage 2024)

  • कोणार्क सूर्य मंदिर- ओडिशा में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर भी दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। विदेशी भले ही ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर न जाएं, लेकिन कोणार्क जरूर जाते हैं। ये मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित है। यहां कई तरह की कलाकृति और खुजराहो से मिलती हुई मूर्तियां भी हैं। 1984 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल किया था। (World Heritage 2024)

  • अजंता-एलोरा की गुफाएं- अगर आप मुंबई के आसपास कहीं धूमने जा रहे हैं तो महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजंता-एलोरा जा सकते हैं। यहां आपको इंडियन से ज्यादा विदेशी सैलानी घूमते हुए नजर आ जाएंगे। हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। यहां घोड़े के नाल जैसे आकार वाली एक पहाड़ी पर 29 गुफाएं बनी हैं। यूनेस्को की लिस्ट में ये गुफाएं भी शामिल हैं। (World Heritage 2024)

  • महाबलीपुरम मंदिर- तमिलनाडु का महाबलीपुरम मंदिर भी दुनियाभर में अपने प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में पल्लव काल की कलाकृतियां हैं जो उनकी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाती हैं। भारत ही नहीं विदेश से भी यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। (World Heritage 2024)

  •  


    bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
    IMG-6476
    24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
    37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
    7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


    प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
    ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
    Join us on Telegram for more.
    Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

    खबरें और भी
    08/Sep/2024

    CM विष्णु देव साय डांस VIDEO: मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, लोकधुन पर गजब थिरके, मांदर थामा, देखें वीडियो......

    07/Sep/2024

    CG ब्रेकिंग: यहां खुलेगा संगीत महाविद्यालय, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा....

    07/Sep/2024

    CG - सदियों बाद अब रोशन होगा छत्तीसगढ़ का ये गांव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से चमक उठी पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती.....

    07/Sep/2024

    CG- SI और आरक्षक निलंबित: यहां गंभीर लापरवाही, IG ने की सख्त कार्यवाही....

    07/Sep/2024

    CG - बहन के घर भाई ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, घर में नहीं था कोई, पेड़ से फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस.....