CG में शर्मनाक घटना: रेप नहीं कर सका तो महिला की कर दी हत्या.... युवक ने की बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश…. उतारने लगा महिला के कपड़े.... विरोध किया तो उसी के ब्लाउज से गला घोंट उतारा मौत के घाट.... और फिर......

रायपुर। एक महिला के साथ युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की गले में ब्लाउज बांधकर हत्या कर दी। आरोपी मृतिका के घर गया। महिला मानसिक रूप से पीड़ित थी। महिला को घर मे अकेला पाकर युवक की नीयत बिगड़ी और महिला के कपड़े उतारने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो ब्लाउज से उसके गले को घोटने लगा। जिस वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। 

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला से रेप करने में असफल 21 वर्षीय युवक ने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला के बेटे और बहू ने आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। अभनपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर डहरिया रेप करने की नियत से बुजूर्ग महिला के घर पर रात में घूसा था। इस दौरान दुष्कर्म करने में असफल होने पर महिला के ही ब्लाउज से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

6sxrgo


 
ग्राम गिरोला में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटा बहु के साथ रहती थी। रात सभी खाना खाकर सोने के लिए अपने अपने कमरे मे चले गये थे। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक रात साढ़े 10 बजे के आसपास मृतिका महिला के कमरे से बर्तन गिरने की आवाज आयी। इतने में महिला का बेटा और बहू उठे और अपनी मां के कमरे के पास पहुचे तो कमरे का दरवाज अंदर से बंद था और अंदर से लाइट भी चालू थी। 

 

जिसके बाद महिला का बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगा। काफी देर तक दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो कंमरे में लगी खिड़की से झांसकर देखा तो कमरे में पड़ोसी सागर डहरिया छूपा हुआ था। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतिका महिला के बेटे को देखकर दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश करने लगा। 

 

इस दौरान महिला के बेटे और बहू ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना गांव के कोटवार और अभनपुर थाने में दी गयी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी सागर डहरिया को गिरफतार कर उसके खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल कर लिया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG High court ब्रेकिंग : ये होंगे छत्तीसगढ़ के स्थायी जज, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल को इतने साल एडिशनल जज के रूप में कार्य करने के निर्देश......

25/Apr/2024

लोकसभा निर्वाचन 2024:मतदान कराने मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना...मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को मिली मतदाता पर्ची

25/Apr/2024

CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें : निलंबित आरक्षक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे और मेरे परिवार को......

25/Apr/2024

CG NEWS : निजात कार्यक्रम के तहत आरंग पुलिस की नशीले टैबलेट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही