सतगुरु बाबा शेवाराम साहब का 107वां वार्षिक प्राकट्य उत्सव शनिवार को

भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के आराध्य परम पूजनीय श्री 108 बाबा शेवाराम साहेब उदासीन जी का 107वाँ वार्षिक मंगलमय प्राकट्य उत्सव शरद पूर्णिमा शनिवार 28 अक्टूबर को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि इस वर्ष खण्डग्रास चन्द्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को होने के कारण सूतक समय सांय 4.05 बजे से प्रारम्भ होगा, एवं मंदिर के पट बंद रहेगें। चंद्र ग्रहण होने से धर्म एवं संस्कृति रीति रिवाज अनुसार सूतक लगने से पूर्व ही सभी पाठ पारायण हवन पूजन ध्यान सेवा सुमिरन अन्न क्षेत्र सेवा सहित विविध कार्यक्रम दोपहर तक संपादित किए जाएंगे। संत मयाराम ने बताया कि बाबा जी के इस वार्षिक प्राकट्य महोत्सव में दो दिवसीय कार्यक्रम 27.10.2023 शुक्रवार एवं 28.10.2023 शनिवार को आयोजित होगें।  27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे श्री रामायण पाठ प्रारम्भ होगा व संतो-महात्माओं के प्रवचन, सत्संग, आरती अरदास-प्रार्थना होगी। सांयकाल 5 बजे ध्वजारोहरण तत्पश्चात् नितनेम, आरती, सत्संग, प्रवचन, अरदास-प्रार्थना होगी। 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को प्रातः 5 से 6 बजे तक समाधि साहब पर नाम-स्मरण मौन में होगा। प्रातः 7 बजे से हवन, पूजन वंदन आरती होगी। प्रातः 9 बजे से सत्संग, श्री रामायण पाठ का भोग साहब, बाबा जी के 107वें प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष में लड्डू महाप्रसाद का भोग, 11.30 बजे अरदास-प्रार्थना होकर उत्सव विश्राम का पल्लव होगा। तत्पश्चात् अपरान्ह 12.15 बजे से संतो-महात्माओं विप्रजनो का भण्डारा एवं आम भण्डारा होगा। अन्नापूर्णा रथ के द्वारा नगर बस्तियों में प्रसाद (अन्न क्षेत्र) वितरण होगा। खण्डग्रास चन्द्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को होने के कारण सूतक समय सांय 4.05 बजे से प्रारम्भ होगा, एवं मंदिर के पट बंद रहेगें, तदनुरूप उक्तानुसार कार्यक्रम निर्धारित रहेगें। सभी भक्तमण दर्शन-प्रवचन का लाभ प्राप्त करें एवं सेवा-सुमिरन कर जीवन सफल बनावें।

खबरें और भी

 

6sxrgo


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Dec/2023

Girls Dance Video: लड़कियों ने दिखाया ऐसा रोबोटिक डांस, स्टेप देख लोग के उड़ गये होश- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Wedding Card in ATM Card Design : कभी नहीं देखा होगा ऐसा नज़ारा, ATM कार्ड के डिजाइन में छपवाया गया शादी का कार्ड, जमकर वायरल हो रहा विडियो...

02/Dec/2023

Lion and Buffalo Fight: शेरो की फ़ौज पर अकेला भारी पड़ गया भैंसा, उठाकर पटक दिया- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Uncle's Viral News : 70 साल के बुजुर्ग को मिल गई 30 साल की दुल्हन, नज़ारा देख चाचाजी के ख़ुशी का ना रहा कोई ठिकाना, देखें विडियो...

02/Dec/2023

Prank Viral News : कोचिंग में ही व्लोगिंग करने लगा शख्स, शरारत ने उड़ाए मास्टर साहब के भी होश- देखें मजेदार वीडियो...