३७वीं नेशनल अंडर १३ (ओपेन & गर्ल्स)चेस चैंपियनशिप २०२२ का आयोजन १०दिसम्बर  से १८दिसम्वर २०२२ तक पांडेचेरी में आयोजित

मनेन्द्रगढ। ३७वीं नेशनल अंडर १३ (ओपेन & गर्ल्स)चेस चैंपियनशिप २०२२ का आयोजन १०दिसम्बर  से १८दिसम्वर २०२२ तक पांडेचेरी में आयोजित होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा इस स्पर्धा के छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज टीम जिसमें प्रभमन। सिंह मल्होत्रा कोरवा ,वंश अग्रवाल दुर्ग ,ओस गुप्ता राजनांदगांव,तनिषा ड्रोलिया रायपुर,हैं। इस शतरंज टीम के मैनेजर का उत्तरदायित्व संतोष कुमार जैन नेशनल आर्बिटर, मनेंद्रगढ़ जिला शतरंज संघ को प्रदान किया गया हैं।

    संतोष कुमार जैन नेशनल आर्बिटर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वनांचल/कोयलांचल से राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित का अवसर प्राप्त होने पर वह छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के हृदय से आभारी हैं। मुझे इसके साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड बिलासपुर शतरंज टीम के  टीम मैनेजर तथा टीम कोच के रूप में उत्तर दायित्व निर्वहन करने का अनुभव है।१९९८ से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड बिलासपुर शतरंज टीम चैंपियनशिप जीतने सफल हो रही हैं।इसके पूर्व यह माना जाता था कि जहां पर हिंदी भाषा भाषी हैं वहां शतरंज में अपेक्षित परिणाम नहीं आते हैं।जैन ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज टीम सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होगी। खिलाड़ी की सुविधायों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

6sxrgo

      मनेन्द्रगढ जिला शतरंज संघ के सह सचिव सरदार जसविंदर सिंह खनूजा ने जैन को महत्व पूर्ण उत्तरदायित्व प्रदान किए जाने पर कहा कि इस नियुक्ति से मनेन्द्रगढ शतरंज जगत में स्थापित हुआ है। भविष्य में इस जिले की शतरंज प्रतिभाओं को महत्व पूर्ण स्थान प्राप्त करने में सफल प्राप्त होगी । जैन के अनुभवों का लाभ जिले के शतरंज खिलाड़ी को प्राप्त होता रहेगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल : कूलर किया दान...

26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM