CG- जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश: 4 लोगों की नृशंस हत्या करने वाले नाबालिग लड़की समेत 5 गिरफ्तार, वजह जान रह जाएंगे हैरान

बलौदा बाजार। चार लोगों की नृशंस हत्या करने वाले एक अपचारी बालिका सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जादू टोना करने के शक में ग्राम छरछेद में दो महिला, एक पुरुष एवं एक 11 माह के बालक की हत्या कर दी गई। पत्थर तोड़ने के लोहे का हथौड़ा (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से घातक वार कर जघन्य हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया। 

थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद मे एक सांथ 04 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कसडोल, गिधौरी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम छरछेद पहुंचा। घटना में मृतक परिवार के घर में ही 02 महिला, 01 पुरुष एवं एक 11 माह के छोटे बच्चे की किसी वजनी हथियारों से घातक वारकर हत्या कर दी गई थी। सभी मृतक एक ही परिवार के है।

पुलिस टीम एवं एफएसएल की फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। प्रकरण में चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध धारा 103(1),191(2),191(3),190,296, 351(3),115(2),331(8) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

6sxrgo

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, गवाहों से पूछताछ, घटनास्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या करने वाले 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों में एक अपचारी बालिका भी शामिल है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर, उनके द्वारा चारों लोगों की हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पूछताछ में घटना के कारण के संबंध में यह तथ्य सामने आया कि- आरोपियों की बच्ची की तबीयत बहुत दिन से खराब थी, जिसके लिए आरोपी, पड़ोसी मृतक परिवार के सदस्यों द्वारा जादू टोना करने का शक करते थे। इसी शक एवं आवेश में आकर सभी 05 आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर पत्थर तोड़ने के लोहे के हथौड़े (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से वार करते हुए चारों लोगों की हत्या कर दी गई। प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

मृतकों के नाम

1. चैतराम उम्र 34 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

2. जमुना बाई उम्र 26 साल निवासी शिवरीनारायण हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

3. यश उम्र 11 माह निवासी निवासी शिवरीनारायण हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

4. यशोदा बाई उम्र 30 साल निवासी ग्राम गंगई थाना लवन हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

आरोपियों के नाम

1. रामनाथ उम्र 60 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

2. दीपक उम्र 20 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

3. दिल कुमार उम्र 18 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

4. ललिता बाई उम्र 50 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

5. एक अपचारी बालिका


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
6a67a52f-42ce-4ad5-81b6-79efdcd90ff6
8345f6a1-fc10-454a-a5a7-ed716fe2e695
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Sep/2024

सांसद  महेश कश्यप ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का किया शुभारंभ और दिलाई स्वच्छता की शपथ...

18/Sep/2024

हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन...

18/Sep/2024

प्रपंच: सत्ता सुख की भूख का नया खेल। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का गेम प्लान जेल से जमानत मिलते ही शुरू हो गया।

18/Sep/2024

बिलासपुर में थाना प्रभारी की मनमानी लाइन अटैच कुछ थानों में फेरबदल भी आख़िर क्या हैं पूरा मामला जानें पढ़े पूरी ख़बर

18/Sep/2024

केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर में विधान सभा के लिए पहले चरण का वोटिंग आज 10 साल बाद हों रहा चुनाव सुरक्षा के कड़े इंतजाम पढ़े पूरी ख़बर