CG VIDEO बड़ी खबर: पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय में घुसा 6 फीट लंबा धमना सांप.... चौकीदार सहम गया.... फिर जो हुआ.... वहीं नींबू पेड़ में फन फैलाए बैठा था विशालकाय ज़हरीला नाग.... ऐसे हुआ रेस्क्यू.... देखें VIDEO......

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इस समय रेंगने वाली मौत का खतरा लागातार बढ़ता जा रहा हैं। जिले में जिस तरह सांप निकल रहें लोगों में डर बना हुआ हैं और एक तरफ सर्प दंश से बचाने का काम स्नेक रेस्क्यू टीम लागातार रात दिन काम कर रही है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल कोरबा कार्यालय में 6 फीट लम्बा धमना सांप घुस गया। चौकीदार रेस्क्यू टीम के आने तक डरा सहमा रहा। वहीं दूसरी तरफ नींबू पेड़ में फन फैलाए ज़हरीला नाग बैठा था। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ।

 

पर्यावरण संरक्षण मण्डल कोरबा कार्यालय में घुसा 6 फीट लम्बा धमना सांप

 

6sxrgo

 

कोरबा जिला के रामपुर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल कार्यालय में 6 फीट लम्बा सांप घूस जानें से चौकीदार बहुत डर गया था। संध्या होने की वजह और ज्यादा डर गया था। जिसके बाद उसने अपनें अधिकारी विजय पोर्ते को इसकी जानकारी दी। जिसके उपरांत विजय सांपने बिना देरी किए स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर सांप को बोरे में रख लिया तब जाकर चौकीदार ने राहत कि सांस ली। 

 

नींबू पेड़ में फन फैलाए बैठा था ज़हरीला नाग

 

रात्रि 11 बजे के आस पास दादर बस्ती से लगे भालू सटका में मीनाक्षी यादव के घर उस समय अफरा में तफरी मच गई। जब  घर में पले हुए हंस, मुर्गियों और अन्य जीवों को देखने के लिए बाहर निकली तो देखा आंगन में लगे नींबू पेड़ पर एक विशाल काय नाग फन फैलाए बैठा था। मानो शिकार की तलाश कर रहा हो। फिर मीनाक्षी यादव ने घर वालों को आवाज़ दिया। जिस पर सभी बाहर निकल आए। घर वालों ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी।

 

उस समय जितेंद्र सारथी रामपुर क्षेत्र से रेस्क्यू कर ही रहें थे। जिस पर जितेंद्र सारथी ने उस पर नज़र बनाएं रखने की बात कहते हुए थोड़ा देर में पहुंचने की बात कही। कुछ समय बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम के साथ भालू सटका गांव पहुंचे और नींबू पेड़ में चढ़े नाग को नीचे उतरने में लग गए। काटे होने की वज़ह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही थी। काफ़ी मशक्कत के बाद नाग सांप को नीचे उतार लेने में कामयाब हुए। फिर बड़ी सावधानी से उसको डिब्बे में रखा गया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। साथ ही सभी ने रेस्क्यु टीम का धन्यवाद किया। जितेन्द्र सारथी ने बताया यह कोबरा सांप है जो की 5 फीट का था, निश्चित ही नींबू पेड़ पर चिड़िया का घोंसला था जिसको शिकर करने पहुंचा रहा होगा साथ ही घर में अलग अलग प्रकार के पक्षी पाले हुए हैं, उसको खाने के लिए आ गया होगा।

 

देखें वीडियो

 

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..