40 साल में 69 बच्चों का जन्म: 69 बच्चे पैदा करने वाली महिला.... 4 बार हुए चार-चार बच्चे.... 7 बार तीन-तीन.... सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड......

डेस्क। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला अपने जीवन काल में 27 बार प्रेग्नेंट हुई और कुल मिलाकर 69 बच्चों को जन्म दिया। पूरा मामला रूस का है और 18वीं शताब्दी का है। रूस की एक महिला के नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड है। 17वीं शताब्दी में पैदा हुईं मिसेज वासिलयेव के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी पूरी लाइफ में 27 बार प्रेग्नेंट हुई थीं और उन्होंने 69 बच्चों को जन्म दिया था। इस महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। इस महिला का जन्म 1707 में हुआ था और वे रूस के तीसरे सबसे बड़े शहर शुया में रहती थी। उन्होंने रूसी किसान फ्योडोर वासिलयेव से शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी जिंदगी में 16 बार जुड़वां बच्चों, 7 बार एक साथ तीन बच्चे और 4 बार एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था।

 

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस महिला का पूरा नाम वैलेंटिना वासिलयेव है। वही कुछ रिपोर्ट्स में उनके पहले नाम को लेकर कोई जानकारी हासिल नहीं है और ना ही उनकी अब तक कोई तस्वीर मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1707 में जन्म लेने वाली इस महिला की मौत 76 की उम्र में हुई थी। फियोडोर के अपनी पहली पत्नी से 69, वहीं दूसरी पत्नी से 18 बच्चे थे। कुल मिलाकर ये शख्स 87 बच्चों का बाप था जिनमें से दो बच्चों की जन्म के दौरान ही मौत हो गई थी। हालांकि इस शख्स के 85 बच्चों ने स्वस्थ जीवन बिताया था। 

 

6sxrgo

 

लेकिन द गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस रिकॉर्ड का बचाव किया है और कहा है कि ऐसी संभावना है कि इस महिला ने एक ही चक्र में हाइपर ओव्यूलेट किया हो या ये भी हो सकता है कि इस महिला में कई एग्स छोड़ने की प्रवृत्ति थी। गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स की ओर से दावा किया गया कि इससे जुड़वां या उससे अधिक बच्चे होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है और ऐसा ही कुछ इस महिला के साथ हुआ होगा। ये भी दावा किया गया कि किसी महिला के फर्टाइल पीरियड में 27 बार प्रेग्नेंट होना असंभव नहीं है। 

 

इस महिला के पति फियोडोर ने दूसरी शादी भी रचाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फियोडोर की दूसरी पत्नी 8 बार प्रेग्नेंट हुई थीं और उसने 18 बच्चों को जन्म दिया था। इस महिला ने 6 बार जुड़वां बच्चे और दो बार तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। हालांकि कई क्रिटिक्स इस महिला की हैरतअंगेज प्रजनन क्षमता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं कि आखिर 17वीं शताब्दी में मॉर्डन साइंस की कमी के बावजूद ये महिला इतनी बार प्रेग्नेंट होने और सफलतापूर्वक डिलीवरी करा पाने में कैसे कामयाब रही।  

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..