नए कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने लिया चार्ज.... बोले, प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी, कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित के कार्य करें.... निवर्तमान कलेक्टर सहित अफसरों ने दी शुभकामनाएं......


जांजगीर-चांपा, 08 जून 2021/  राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत आईएएस जितेन्द्र शुक्ला ने आज अपराह्न  जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।  उन्हें निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले का प्रभार सौंपा। निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार एवं जिला कार्यालय के अधिकारियों ने  उन्हें शुभकामनाएं दी। 
जितेंद्र शुक्ला 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक नगर  एवं ग्राम निवेश, , संचालक लोक शिक्षण तथा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे। जितेंद्र शुक्ला विभिन्न महत्वपूर्ण  पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है। 

 

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जितेंद्र शुक्ला  का प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने क्रमबद्ध बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। नवपदस्थ कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। 

 

6sxrgo


        


प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी, कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित के कार्य करें- कलेक्टर


नवपदस्थ  कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने जिले के सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक क्रियान्वयन करते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज शाम जिले के सभी एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक में कलेक्टर ने उक्ताशय के निर्देश दिए ।जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें ।उन्होंने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए  एक टीम के रूप में सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्य करें और जिले को विकास और जनहित के कार्यों की दृष्टि से एक उत्कृष्ट और आदर्श जिला बनाने सभी सहभागी बनें।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल : कूलर किया दान...

26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM