डॉक्टर दंपति ने की आत्महत्या: डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर कपल ने किया सुसाइड.... फांसी लगाकर दी जान..... पहले पत्नी फिर पति ने दी जान.... वजह जान हो जाएंगे हैरान.....

नई दिल्ली। डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर्स डे पर जहां आज लोग अपने परिचित डाक्टरों को बधाईयां दे रहे हैं, उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक डॉक्टर दंपत्ति ने डॉक्टर्स डे पर मौत को गले लगा लिया है। दिल को दहला देने वाली यह घटना पुणे के वानवाड़ी इलाके की बताई जा रही है। 

 

जानकारी के मुताबिक यह डॉक्टर दंपत्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक दंपत्ति का नाम डॉ. निखिल शेंडकर और डॉ. अंकिता शेंडकर बताया जा रहा है। पुणे पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय अंकिता ने रात आत्महत्या की थी।

 

6sxrgo

 

26 वर्षीय अंकिता को ससून अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। जिसके बाद सुबह 7 बजे निखिल ने भी सुसाइड कर लिया। आज डॉक्टर्स डे पर इस घटना की जानकारी सामने आई है। फिलहाल दोनों ने यह कदम क्यों उठाया इसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं हैं।

 

बताया जा रहा है कि अंकिता और निखिल दोनों आजाद नगर में रह रहे थे। दोनों अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस कर रहे थे। अंकिता की क्लिनिक गली नंबर 2, आजाद नगर में है और निखिल कहीं और प्रैक्टिस कर रहा था। बीती रात घर लौटते समय दोनों के बीच फोन पर कहा-सुनी हो गई। रात करीब आठ बजे जब निखिल घर पहुंचा तो अंकिता ने खुदकुशी कर ली थी।

 

अंकिता बेडरूम में फंदे से लटकी मिली। अंकिता को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अंकिता के शव को उसके भाई को सौंप दिया गया। पत्नी की आत्महत्या का सदमा सह न पाने पर निखिल ने गुरुवार सुबह करीब सात बजे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...

26/Apr/2024

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्राँग रूम का गुरूवार को निरीक्षण किया...

26/Apr/2024

बस्तर में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराए जाने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर बस्तर को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई...

26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....