CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन

बस्तर के नेताओं ने डोर टू डोर जाकर भोजराज नाग के समर्थन में किया धुआंधार प्रचार, कहा मोदी की हर गारंटी होगी पुरी

कांकेर : अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पुरी कर्मठता के साथ प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इसी तरतम्य में भोजराज नाग को कांकेर लोकसभा क्षेत्र से विजयी बनाने के लिए बस्तर के नेता कांकेर में डटे हुए है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय, भाजपा नेता मनीष पारख, नगर मंडल अध्यक्ष श्रीश मिश्रा , भानपुरी मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष रोहित खत्री, शिबू शाह, शिवचरण नायक, कमल जैन, जागेश्वर नाग भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में लगातार डोर टू डोर जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे है। पुरे देश में भाजपा कार्यकर्ता व नेता चाय पे चर्चा के साथ प्रचार की शुरुआत कर देर रात तक नुक्कड़ सभा और जनसम्पर्क कर रहे है।

 

6sxrgo

सुधीर पाण्डेय ने जनसम्पर्क के दौरान नागरिकों से कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  अपने जीवन का कण-कण और समय का क्षण-क्षण देशवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया हैं। भाजपा सरकार निरंतर 10 वर्षो से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा से दिन दुगुनी और रात चौगुनी कार्य कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम आज विश्व में लहरा रहा हैं। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए गरीब, युवा, किसान और महिला ये चारो जातियों का सर्वागीण विकास सर्वोपरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब देश के गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान एवं किसान सम्मान का नया अध्याय लिख रहा है। इस अध्याय को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सबकी है, इसलिए कमल का बटन दबाएं।

मनीष पारख भाजपा नेता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत की जानकारी देते हुए बताया गया कि अयोध्या में प्रभु  राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होना, देशवासियों के 500 साल से भी ज्यादा के धैर्य और बलिदान के प्रति निष्ठा भाव और सम्मान का प्रतीक है। यह क्षण नए भारत के आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने के संकल्प का भी उद्घोष है।

पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने रामराज्य के मार्ग पर चलकर भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे कदम बढ़ाया हैं। देश का तिरंगा चंद्रयान-3 ने चाँद पर लहराया, G20 की सफलतापूर्वक अध्यक्षता कर विश्व का मार्गदर्शन किया।

देश की लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित कर महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया साथ ही रेल, सड़क, एयरपोर्ट, शिक्षण संस्थान, तकनीकी केंद्र, सीमा सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय रिश्ते, योजनायें हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। विष्णु के सुशासन में आज छत्तीसगढ़ भारत के साथ-साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

प्रवीण सांखला मंडल महामंत्री ने महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन यह योजना मोदी की गारंटी हैं जिसे डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरा कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ को विकास पथ पर निरंतर अग्रसर कर रही हैं। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन से मुक्त होकर सुशासन की ओर आगे बढ़ रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
06/May/2024

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बिच मिल सकती है राहत, आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम....

06/May/2024

Hero Splendor Plus: ग्राहकों की हो गई मौज! मात्र 20 हजार रुपए में मिल रहा है Hero Splendor Plus,जल्द उठाए मौके का फायदा, देखें ऑफर ...

06/May/2024

OnePlus: धड़ाम से गिर गई OnePlus के धाकड़ 5G फोन की कीमत, 8GB RAM देख खरीदने के लिए होने लगी धक्का-मुक्की...

06/May/2024

CG- पुलिसकर्मी सस्पेंड BREAKING : चुनाव ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मी कर रहे थे ये कांड, एसपी ने किया निलंबित… जानिए पूरा मामला….

06/May/2024

CG Politics : राधिका खेड़ा का सनसनीखेज खुलासा, बोली - किया गया ‘शराब’ का ऑफर, पूर्व सीएम बघेल समेत इन नेताओं को किया बेनकाब.....