होली के बाद तरह-तरह की तकलीफें आने वाली हैं लेकिन शाकाहारी नशामुक्त की होगी बचत...

होली के बाद तरह-तरह की तकलीफें आने वाली हैं लेकिन शाकाहारी नशामुक्त की होगी बचत

2021 होली पूर्व भी किया था आगाह सन्त बाबा उमाकान्त महाराज ने

सीकर (राजस्थान) : निजधामवासी बाबा जयगुरुदेव  के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, इस समय के त्रिकालदर्शी महापुरुष, पूरे समर्थ सन्त सतगुरु दुखहर्ता उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज जी ने 16 मार्च 2024 को सीकर (राजस्थान) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित सन्देश में बताया कि आगे का समय खराब आ रहा है। इसी होली के बाद मोहर्रम शुरू हो जाएगा।

 

6sxrgo

मोहर्रम किसको कहते हैं? मातम मनाने का, तरह-तरह से तकलीफ आगे आने वाली है। लेकिन बचेगा साध जन कोई जो सत से लौ लगाएगा, जो शाकाहारी नशा मुक्त हो जाएगा, जो ईश्वर पर विश्वास करेगा, जो भजन ध्यान सुमिरन करेगा, और करने के लिए लोगों को प्रेरणा देगा, उसकी वो मालिक रक्षा करेगा। इसलिए बराबर आप लोग इन कामों में लगे रहना, प्रचार-प्रसार करते रहना, जो भी जनहित का काम आप लोग करते हो, बराबर करते रहना। और आपको होली सतसंग कार्यक्रम में कुछ निर्देश आदेश मिलेगा फिर उसके हिसाब से करना रहेगा।

2021 होली से पूर्व की चेतावनी

महाराज ने 26 मार्च 2021 को गुना (म.प्र.) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित सन्देश में बताया कि जो शाकाहारी सदाचारी नशामुक्त होकर के मुसीबत के समय जयगुरुदेव नाम बोलेंगे उनकी मदद होगी। इसीलिए लोगों को शाकाहारी बनने का अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग शाकाहारी नशामुक्त हो जाएं तब भगवान का नाम बोलेंगे तो सुन लेंगे, मदद कर देंगे।

आगे तकलीफें बहुत आ रही हैं। आपने अभी तकलीफों को क्या देखा? अभी तो यह (आगामी) पूर्णिमा होली हो जाने दीजिए, फिर तकलीफों की एक तरह से झड़ी लग जाएगी। लेकिन जयगुरुदेव नाम मुसीबत में लोगों के लिए मददगार होगा। जिसके जैसे कर्म रहेंगे, उसको उसी हिसाब से जयगुरुदेव नाम फल देगा।

इसलिए कहा जाता है जयगुरुदेव नाम का प्रचार करो। जयगुरुदेव नाम हमारे गुरु महाराज का जगाया हुआ नाम है। जयगुरुदेव नाम में पूरी ताकत है। आजमाइश करके देख लो। प्रचार कर दो। कोई भी मुसीबत में जयगुरुदेव नाम सदाचारी शाकाहारी बोलकर के फायदा उठा सकता है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/May/2024

Ayushman Bharat Card: 5 लाख के मुफ्त इलाज वाले आयुष्मान कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, 24 घंटे के अंदर होगा ये काम...

05/May/2024

PM Modi Visit CG : कल छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए दौरे की खास वजह.....

05/May/2024

Employees Bonus: कर्मचारियों के लिए Good News! EPFO दे रहा है इतने हजार तक का बोनस,जानें कैसे मिलेगा!

05/May/2024

धन धान्य सुख समृद्धि को लेकर मनाया गया कठोरी पूजा ।

05/May/2024

CG Elections Boycott : छत्तीसगढ़ में 10 गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, वजह जानकर हो जांएगे हैरान.....