अजीबोगरीब मामला: इस बुजुर्ग का अजब दावा.... वैक्सीनेशन के बाद बुजुर्ग के शरीर से चिपकने लगा लोहे-स्टील का सामान.... शरीर बना चुम्बक.... जांच करने पहुंचे डॉक्टर्स हैरान.... अब होगा ये....


नासिक। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कोरोना की दूसरी डोज़ लगवाने के बाद एक अजीब दावा किया है। बुजुर्ग का कहना है कि दूसरी डोज़ लगवाने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई है। इस वजह से अब उनके शरीर पर स्टील के बर्तन बड़ी ही आसानी के साथ चिपक रहे हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसे कोई चुम्बक लोहे की चीजों से चिपक जाता है। इस चीज को प्रमाणित करने के लिए उन्होंने एक फोटो भी लिया है। जिसमें साफ दिखाई पड़ता है कि उनके शरीर से चम्मच, छोटी प्लेट और घर में इस्तेमाल की जाने वाले वाले बर्तन शरीर से चिपके हुए हैं।

 

 

 

6sxrgo

प्रशासन की ओर से भी डॉक्टर्स की एक टीम बुधवार को यहां जांच के लिए पहुंची और वे भी इसे देख हैरत में पड़ गए। अरविंद सोनार की जांच करने पहुंचे डॉ अशोक थोरात ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। यह रिसर्च का विषय है और अभी इस पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। फिलहाल हम इसकी रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को भेजेंगे और उनके निर्देश के मुताबिक काम किया जायेगा। नासिक के सिटी हॉस्पिटल के डॉ. नवीन बाजी ने बताया, 'यह पहला मौका है जब टीकाकरण के बाद एक हाथ पर लोहे और स्टील का सामान चिपक रहा है। उन्हें उस निजी अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए जहां उन्हें टीका लगवाया है। हालांकि, इससे पहले ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। यह शोध का विषय है।'

 

 

नासिक के शिवाजी चौक इलाके में रहने वाले 71 वर्षीय अरविंद जगन्नाथ सोनार ने 2 जून को कोवीशील्ड की दोनों डोज पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि उनके शरीर में यह पावर आई है। पहले परिवार को ऐसा लगा कि शायद पसीने की वजह से उनकी बॉडी में यह चिपक रहा है, लेकिन कई बार ऐसा होने पर उन्हें उनकी धारणा भी बदलने लगी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'इस मामले में क्या सच्चाई है, उसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। इसके पीछे कोई चिकित्सीय कारण है या कुछ और यह सच जल्द सामने आना चाहिए। इसलिए हमने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।'

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान......

26/Apr/2024

CG - जवान की मौत : मतदान के दौरान चली गोली, चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.....

26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर

26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....

26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......