CG - जवान की मौत : मतदान के दौरान चली गोली, चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.....

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं। यह मामला पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, एमपी एसएएफ की एक कंपनी गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आई हुई है। जिनकी ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी लगाई गई थी। कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे। इसी में से एक जवान ने आज पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र में अपने सर्विस रायफल से चुनाव के बीच खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा की कार्रवाई की है। मृतक जवान का नाम जियालाल पवार 52 वर्ष बड़वानी जिले के लिंगवा का रहने वाला है। जो धार के 34वीं बटालियन में तैनात था। बताया जा रहा है कि कल शाम फोन में हुए बातचीत में जवान विवाद कर रहा था। घटना का ठोस कारण का अब भी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
06/May/2024

Benefits Of Yoga: योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे है लाभदायक? रोजाना योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे...

06/May/2024

CG - छात्रा से दुष्कर्म : सिकलसेल से पीड़ित नाबालिग छात्रा को प्यार में फंसाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, शादी का करता रहा वादा, गर्भवती हुई तो किया ये काम, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार......

06/May/2024

Public Holiday : सार्वजनिक अवकाश घोषित,सभी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ,बंद रहेंगे फैक्ट्री-बाजार…1 करोड़ 40 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला…

06/May/2024

CG - इस विधायक ने गार्डन में रोका तो, उन्हीं के कार्यालय के ऊपर प्रेमी जोड़े ने किया ये कांड, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो…..पढ़िए क्या है पूरी खबर

06/May/2024

CG Liquor Scam : पूर्व आईएएस टुटेजा गए जेल, बढ़ी रिमांड, अब इतने दिनों तक रहेंगे ED की गिरफ्त में.....इस तारीख को होगी पेशी....