राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ.... मंगलवार को ये 3 राशिवाले हो जाएं सावधान.... ग्रह नक्षत्र दे रहे हैं ये संकेत.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......


 

नयाभारत 17 अगस्त 2021। आज दिन मंगलवार है। देखें आज का राशिफल...
 
 
आज का राशिफल

 

 

6sxrgo

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका आपके पूरे खानदान में गौरव बढ़ेगा और आपका नाम ऊंचा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की वजह से आप अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन ध्यान देंगे दे।यदि कोई कार्य अति आवश्यकता हो, तो उसे रोकने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें हल्की-फल्की गिरावट आ सकती है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, जिसे देखकर आप का मन काफी प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज अच्छे कार्य करने पर आपको भी सराहना मिल सकती है। यदि आज आप अपने माता पता से आशीर्वाद लेकर बाहर निकलेंगे, तो आपके सभी कार्य सफलता से पुरे होंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय धार्मिक अनुष्ठान होने से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है या कोई पूछताछ चल रही है, तो आज उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि ऐसा कोई कार्य हो, तो उसे आगे के लिए टाल दें। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके अधिकारियों की कृपा से आपके कार्यक्षेत्र में भी इजाफा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक सामग्री चेक करें। व्यापार के किसी निर्णय को यदि आज आप किसी  परिजन के बहकावे में आकर लेगे तो वह आज आपको लाभ दे सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपने अफसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित परेशानी थी, तो उसमें कमी आएगी और आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा बोल सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको आज उनकी बात का बुरा नहीं मानना है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीददारी का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आप कोई व्यापारी हैं, तो आप अपने व्यापार में कुछ नए लाभ परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई खास जानकारी प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आज आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आप उसे नियंत्रण में करने में भी कामयाब रहेंगे। आज विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसस देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और पुरी जी जान लगाकर पुरा करेगे। यदि आप अपने मित्र से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो वह आज आपको मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आज आपको कुछ खान पीन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई गैस व अपच आदि की समस्या परेशान कर सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यापार में सतर्कता बरतनी होगी। यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय ले, नहीं तो आप को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपके पिताजी को यदि कोई शारीरिक रोग है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन से किसी खास बातचीत पर चर्चा करने में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज भाग्य के दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से आज आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश करने की सोचेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। आज आप अपने साहस व पराक्रम से अपने शत्रुओं का हराने में कामयाब रहेंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई ऐसा कार्य है, जो लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है,जिससे आप पसंद कर सकते है। विद्यार्थी यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आप धर्म धर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको कुछ बेवजह की चिंताएं परेशान करेंगी, लेकिन वह आपकी ही व्यर्थ की टेंशन होगी। आज आपको नौकरी में भी अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा कि वह आज आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे जातकों ने किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोची है, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के कार्यों से आज लोग प्रसन्न हो सकते हैं, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला कर रहने वाला है। आज आपका अपने व्यापार में किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको गुस्सा भी आएगा, लेकिन आपको धैर्य से कार्य करना होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई कार्य किया, तो वह बिगड़ सकता है और आपको कोई भारी नुकसान करवा सकता है। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि किसी मंगल कार्य से जुड़ा आज कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। आज आप अपनी भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि करेंगे, जिनका आपको आगे चलकर लाभ अवश्य मिलेगा।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, लेकिन वह सायंकाल तक समाप्त हो जाएगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों की परेशानियों को सुनने में व्यतीत करेंगे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..